Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बजरंग सेवा समिति के तत्वावधान में बालीटिकुड़ी में सुंदरकांड पाठ, माहौल भक्तिमय, सैकड़ों लोगों में भोग का वितरण

बड़ी संख्या में लोगों ने आयोजन में लिया हिस्सा। आचार्य नवीन झा की अगुवाई में विद्वान पंडितों ने विधि विधान के साथ संगीतमय सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का दिनभर पाठ किया। आयोजन में इलाके से बड़ी संख्या में हिंदी भाषा-भाषी व बंगाली समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

By Edited By: Updated: Sat, 05 Nov 2022 09:28 PM (IST)
Hero Image
आरती के बाद सैकड़ों लोगों के बीच महाभोग का भी वितरण किया गया।

जागरण संवाददाता, कोलकाता : हावड़ा के बालीटिकुड़ी में शनिवार को बजरंग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सुंदरकांड पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया। आचार्य नवीन झा की अगुवाई में विद्वान पंडितों ने पूरे विधि विधान के साथ संगीतमय सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का दिनभर पाठ किया।

हिंदी भाषा-भाषी व बंगाली समुदाय की शिरकत

इसके बाद हवन व आरती की गई। इस आयोजन में इलाके में रहने वाले बड़ी संख्या में हिंदी भाषा-भाषी व बंगाली समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

सैकड़ों लोगों के बीच महाभोग का भी वितरण

आरती के बाद सैकड़ों लोगों के बीच महाभोग का भी वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के प्रेसिडेंट राजबहादुर शर्मा, संयुक्त सचिव सीताराम उपाध्याय व प्रकाश शर्मा, मनोज मिश्रा, कमलेश मिश्रा, शंकर मंडल समेत अन्य का उल्लेखनीय योगदान रहा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें