Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

West Bengal: भाजपा कार्यकर्ता, पत्नी और बेटे पर चाकू से हमला, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी; ये है पूरा मामला

बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके में भाजपा कार्यकर्ता उसकी पत्नी और बेटे पर चाकू से हमला किया गया। इस सिलसिले में तीन लोगों - अर्चन भट्टाचार्य सुभाष देबनाथ और सुमित देबनाथ को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस पार्षद राजीब पुरोहित ने इस घटना के पीछे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की संलिप्तता से इनकार किया है।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Sat, 06 Jul 2024 03:22 PM (IST)
Hero Image
भाजपा कार्यकर्ता, पत्नी और बेटे पर चाकू से हमला (Image: Jagran)

कोलकाता, आईएएनएस। बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके में शनिवार को एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, उसकी पत्नी और बेटे पर चाकू से हमला किया गया। इसके बाद से पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है।

हमले में गोविंदो अधिकारी, उनकी पत्नी नमिता अधिकारी और उनका बेटा गौरव अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सरकारी एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एस.एस.के.एम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

3 लोगों को किया गिरफ्तार

भाजपा कार्यकर्ता गोविंदो अधिकारी हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में पार्टी के पोलिंग एजेंट थे। इस सिलसिले में तीन लोगों - अर्चन भट्टाचार्य, सुभाष देबनाथ और सुमित देबनाथ को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक रंजिश शुरू हो गई है।

गोविंदो, उनकी पत्नी और बेटे पर हमला करने वाले तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में भाजपा उस मतदान केंद्र से आगे चल रही थी, जहां गोविंदो पोलिंग एजेंट थे।  स्थानीय भाजपा नेता देबनाथ चक्रवर्ती ने कहा, 'सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा समर्थित गुंडों ने उन्हें धमकाया था।'

TMC का आरोपों से इनकार

हालांकि, स्थानीय तृणमूल कांग्रेस पार्षद राजीब पुरोहित ने इस घटना के पीछे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की संलिप्तता से इनकार किया और कहा कि यह दो परिवारों के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता के कारण हुआ। जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता, 6.86 करोड़ के सोने के साथ सात तस्करों को दबोचा

यह भी पढ़ें: बंगाल में बदमाशों का तांडव! बीरभूम में महिला और चार साल के बेटे को जिंदा जलाया, मौत

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें