Move to Jagran APP

'बंगाल में हम तय करेंगे किसके साथ गठबंधन करना है', सीताराम येचुरी के बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने किया पलटवार

तृणमूल कांग्रेस ने सीताराम येचुरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बंगाल में हम तय करेंगे कि किसके साथ गठबंधन करना है। उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनाव के लिए राष्ट्रीय राजनीति में आइएनडीआइए की जरूरत है और तृणमूल इसमें अपनी भूमिका जिम्मेदारी से निभा रही है।

By Jagran NewsEdited By: Achyut KumarUpdated: Sat, 04 Nov 2023 07:23 PM (IST)
Hero Image
बंगाल में हम तय करेंगे किसके साथ गठबंधन करना है : तृणमूल कांग्रेस

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। आगामी साल होने वाले आम चुनाव से पहले विपक्षी आइएनडीआइए के भीतर ही घमासान मचा है। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के बयान के बाद बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार किया है।

'बंगाल में हम तय करेंगे कि क्या करना है?'

तृणमूल के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि बंगाल में हम तय करेंगे कि किसके साथ गठबंधन या क्या करना है। उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनाव के लिए राष्ट्रीय राजनीति में आइएनडीआइए की जरूरत है और तृणमूल इसमें अपनी भूमिका जिम्मेदारी से निभा रही है। घोष ने माकपा को बंगाल में भाजपा का एजेंट भी बताया।

येचुरी ने क्या कहा?

बता दें कि येचुरी ने एक दिन पहले कहा था कि माकपा राज्य में तृणमूल और भाजपा दोनों का विरोध करना जारी रखेगी। उन्होंने साथ ही यह भी कहा था कि उनकी पार्टी केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को हराने के एकमात्र उद्देश्य से आइएनडीआइए में तृणमूल के साथ आई है।

'हमारी पीठ में छुरा घोंपने की कोशिश क्यों की'

अब माकपा पर हमला बोलते हुए घोष ने कहा कि उन्हें पहले यह बताना होगा कि जब हम 2021 में भाजपा के खिलाफ बंगाल में चुनाव लड़ रहे थे तो उन्होंने हमारी पीठ में छुरा घोंपने की कोशिश क्यों की। उन्होंने तंज कसा कि 2021 में तृणमूल के खिलाफ माकपा और कांग्रेस मिलकर लड़ीं और जीरो मिला। वे हेडलाइट्स वाली बैलगाड़ी हैं।

यह भी पढे़ं: 'भाजपा की योजना 2024 चुनाव से पहले पूरे विपक्ष को जेल भेजना है', बंगाल की CM ममता बनर्जी का आरोप

'किसी ने माकपा के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ी'

घोष ने कहा कि यह माकपा के वोट हैं, जिनके कारण बंगाल में भाजपा की वृद्धि हुई। घोष ने पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना व मिजोरम में हो रहे विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि किसी ने भी माकपा के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ी है। राजस्थान में कांग्रेस ने भी माकपा को कोई सीट नहीं दी। उन्होंने खुद को अप्रासंगिक बना लिया है।

यह भी पढ़ें : सिंगूर जमीन विवाद: 'टाटा ग्रुप को पार्टी फंड से पैसा दें ममता बनर्जी', TMC पर बरसी BJP; आंदोलन की दी चेतावनी

'भाजपा की बी टीम है माकपा'

घोष ने स्पष्ट कहा कि वे बंगाल के लिए क्या निर्णय लेंगे? हम तय कर रहे हैं कि हमें उनकी बंगाल में जरूरत नहीं है। माकपा भाजपा की बी टीम है। हमें उसकी जरूरत नहीं है। वे अब इतिहास हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।