Move to Jagran APP

West Bengal: नहीं थम रहा हाथियों का उत्पात, जंगल से घर लौट रहे शख्स को जमीन पर पटका; 2 की मौत

Elephant Attacks पश्चिम बंगाल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। झारग्राम में हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी। मृतकों की पहचान सुजीत महतो और नमिता महतो के रूप में हुई है।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Tue, 21 Mar 2023 10:51 AM (IST)
Hero Image
West Bengal: नहीं थम रहा हाथियों का उत्पात, जंगल से घर लौट रहे शख्स को जमीन पर पटका

झारग्राम, एजेंसी। Elephant Attacks: पश्चिम बंगाल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। झारग्राम में हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी। मृतकों की पहचान सुजीत महतो और नमिता महतो के रूप में हुई है।

घर लौट रहा था सुजीत

गांव इंदखरा के निवासी सुजीत रात आठ बजे साइकिल से जंगल के रास्ते से घर लौट रहा था, तभी एक हाथी ने उस पर जोरदार हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि हाथी ने सुजीत को अपनी सूंड से उठा लिया और बहुत ऊंचाई से सड़क पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इलाके में डर का माहौल

इस घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया है। सुजीत की तरह नमिता भी हाथी का शिकार हुई। अधिकारी के मुताबिक, दूसरी घटना मानिकपारा के बलिया गांव में हुई। एक हाथी ने नमिता को उसके घर के पास ही सूंड से उठाकर नीचे पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हाथी के हमलों में सबसे अधिक मौतें ओडिशा में हुई

केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय से उपलब्ध जानकारी के अनुसार 2019-20 और 2021-22 के बीच बिजली के झटके, जहर और दुर्घटनाओं से लेकर बड़ी संख्या में हाथियों की जान गई है। इसी कड़ी में हाथियों के हमले से बड़ी संख्या में लोगों की जान भी गई है। हाथियों ने तीन वर्षों में 1,579 मनुष्यों को मार दिया है। 2019-20 में 585, 2020-21 में 461 और 2021-22 में 533 की जान ली है। जहां तक राज्यों का संबंध है, ओडिशा में हाथी के हमलों में सबसे अधिक 322 मौतें दर्ज की गईं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।