Move to Jagran APP

West Bengal: बेटी का जनेऊ संस्कार कराएंगे कोलकाता के डॉक्टर दंपति, बोले- माता और पिता के लिए पुत्र-पुत्री दोनों समान

कोलकाता के एक डॉक्टर दंपति ने अपनी पुत्री का जनेऊ संस्कार कराने का निर्णय लिया है। चिकित्सक बसंत बंद्योपाध्याय व उनकी पत्नी कौशानी चट्टोपाध्याय ने दावा किया कि वे कोई नई परंपरा की शुरुआत करने नहीं जा रहे हैं। वैदिक युग में पुत्रियों का भी जनेऊ संस्कार होता था। बता दें कि उनकी पुत्री कैरवी कोलकाता के एक स्कूल में पांचवीं की छात्रा है।

By Jagran News Edited By: Mohd Faisal Updated: Sun, 10 Mar 2024 04:23 PM (IST)
Hero Image
West Bengal: बेटी का जनेऊ संस्कार कराएंगे कोलकाता के डॉक्टर दंपति (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के एक डॉक्टर दंपति ने अपनी पुत्री का जनेऊ संस्कार कराने का निर्णय लिया है। आगामी 20 मार्च को बीरभूम जिले के सिउड़ी इलाके में वे अपनी पुत्री कैरवी के लिए यह अनुष्ठान आयोजित करेंगे।

डॉक्टर दंपति कराएंगे जनेऊ संस्कार

चिकित्सक बसंत बंद्योपाध्याय व उनकी पत्नी कौशानी चट्टोपाध्याय ने दावा किया कि वे कोई नई परंपरा की शुरुआत करने नहीं जा रहे हैं। वैदिक युग में पुत्रियों का भी जनेऊ संस्कार होता था। वे इसी परंपरा की दोबारा शुरुआत करने जा रहे हैं। माता-पिता के लिए पुत्र-पुत्री दोनों समान होते हैं और दोनों के समान अधिकार होते हैं।

पति-पत्नी दोनों हैं डॉक्टर

बसंत बंद्योपाध्याय का हाल में कोलकाता के नीलरतन सरकार अस्पताल से मुर्शिदाबाद के सागरदीघी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में तबादला हुआ है। वे शल्य चिकित्सक हैं। उनकी पत्नी कौशानी कोलकाता के बीसी राय अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ हैं। उनकी पुत्री कैरवी कोलकाता के एक स्कूल में पांचवीं की छात्रा है।

क्या बोले बसंत बंद्योपाध्याय?

बसंत बंद्योपाध्याय ने बताया-'2014 में उनकी पुत्री के अन्नप्राशन के समय पुरोहित यज्ञ का आयोजन करने के लिए तैयार नहीं थे। पुरोहित का कहना था कि यज्ञ केवल पुत्र के क्षेत्र में किया जाता है। तब मेरे पिताजी ने बांसुरी मोहन बंद्योपाध्याय ने समझाया था कि धार्मिक अनुष्ठान में इस तरह के निषेध नहीं होते। तभी मेरे मन में आया था कि मैं अपनी पुत्री का जनेऊ संस्कार भी कराऊंगा।

कोलकाता के आर्य समाज मंदिर से रविशंकर के वैदिक धर्म संस्थान तक विभिन्न जगहों से जानकारी लेने के बाद मैंने पाया कि पुत्री का भी जनेऊ संस्कार कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- TMC Candidate List: नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती का कटा टिकट, ममता बनर्जी ने इन नेताओं पर चला दांव

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Polls 2024: TMC ने किया उम्मीदवारों का एलान, लिस्ट में देखें किसे मिला मौका और किसका कटा पत्ता

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें