Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

West Bengal: विधानसभा के विशेष सत्र में अचानक कांपने लगे TMC विधायक, एम्बुलेंस से ले जाया गया अस्पताल

बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान तृणमूल विधायक अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गए। तृणमूल विधायक कल्लोल खां के हाथ-पैर अचानक से तेजी से कांपने लगे। इसे लेकर सोमवार को विधानसभा भवन में कुछ देर आपाधापी मची रही। यह घटना सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। उस समय विधानसभा का सत्र चल रहा था।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Mon, 16 Oct 2023 06:59 PM (IST)
Hero Image
विधानसभा के विशेष सत्र में अचानक कांपने लगे TMC विधायक (Image: Jagran)

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए आए तृणमूल विधायक अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गए। विधायक के हाथ-पैर अचानक से तेजी से कांपने लगे। इसे लेकर सोमवार को विधानसभा भवन में कुछ देर आपाधापी मची रही।

तृणमूल विधायक का नाम कल्लोल खां है। वह नदिया के नक्काशीपाड़ा के विधायक हैं। उनकी तबीयत बिगड़ता देख तुरंत विधानसभा में तृणमूल के उप मुख्य सचेतक तापस राय के कक्ष में ले जाया गया। वहां विधानसभा के डाक्टर को बुलाया गया, लेकिन इसके बाद भी जब उनकी शारीरिक स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो डाक्टर ने कल्लोल को शारीरिक जांच के लिए अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

विधानसभा सत्र के दौरान हुई घटना

यह घटना सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। उस समय विधानसभा का सत्र चल रहा था। कल्लोल को अपने कक्ष में लाने के बाद, तापस ने डाक्टर की सलाह के अनुसार एसएसकेएम अस्पताल से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उनकी शारीरिक स्थिति की जांच के बाद उन्हें अस्पताल में करीब दो घंटे तक निगरानी पर रखने के बाद पौने चार बजे अस्पताल से छोड़ दिया गया।

मेडिकल जांच कराने की मिली सलाह

डाक्टरों ने उन्हें फिलहाल आराम करने को कहा है। इसके अलावा, एसएसकेएम डाक्टरों ने विधायक को कई मेडिकल जांच कराने की भी सलाह दी है। कल्लोल को परीक्षण रिपोर्ट के साथ जल्द से जल्द डाक्टर के पास वापस आने के लिए कहा गया है। विधायक सोमवार दोपहर अस्पताल से घर के लिए निकले। डाक्टरों ने कहा कि फिलहाल वह कुछ हद तक स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: West Bengal: कोलकाता में राम मंदिर के तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, अमित शाह सोमवार को करेंगे उद्घाटन

यह भी पढ़े: Bengal: कम्युनिस्ट विचारधारा के होने के बावजूद पूजा-पाठ करते हैं माकपा के अधिकांश नेता, रिपोर्ट में सामने आई यह बात

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें