Move to Jagran APP

Durga Puja: दुर्गापूजा पंडाल में रूस-यूक्रेन युद्ध की वीभत्सता दिखाकर की जाएगी विश्व शांति की प्रार्थना

कोलकाता के दुर्गापूजा पंडाल में रूस-यूक्रेन युद्ध की वीभत्सता दिखाकर विश्व शांति की प्रार्थना की जाएगी। बागुइआटी की नजरुल पार्क उन्नयन समिति ने इस बार इसे अपना थीम बनाया है। इसमें रूस के शहरों में बमबारी व मिसाइली हमलों में ध्वस्त इमारतों को दर्शाया जाएगा।

By Sonu GuptaEdited By: Updated: Thu, 08 Sep 2022 10:05 PM (IST)
Hero Image
दुर्गापूजा पंडाल में रूस-यूक्रेन युद्ध की वीभत्सता की झलक

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के दुर्गापूजा पंडाल में रूस-यूक्रेन युद्ध की वीभत्सता दिखाकर विश्व शांति की प्रार्थना की जाएगी। बागुइआटी की नजरुल पार्क उन्नयन समिति ने इस बार इसे अपना थीम बनाया है। इस थीम को अभिजीत गन मूर्त रूप देने में जुटे हुए है। इसके तहत रूस के शहरों में बमबारी व मिसाइली हमलों में ध्वस्त इमारतों को दर्शाया जाएगा। मलबे में तब्दील हुए स्कूल-कालेज व आफिस दिखाए जाएंगे। सड़कों पर गोले दागते टैंक नजर जाएंगे। हाहाकार करते और अपनों के खोने के गम में विलाप करतीं महिलाएं नजर आएंगी।

युद्ध किसी समस्या का हल नहीं होगी थीम

पूजा आयोजकों का कहना है कि इस थीम के माध्यम से यह दर्शाने की कोशिश की जाएगी कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। इससे सिर्फ विनाश होता है। इसके साथ ही विश्व शांति की कामना की जाएगी। शांति में भी सबका कल्याण है।

समिति ने ममता बनर्जी को दे चुका है दुर्गा का रुप

नजरुल पार्क पूजा समिति का यह 39वां साल है। नजरुल पार्क ने पिछले साल बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देवी दुर्गा के रूप में दिखाया था। गौरतलब है कि कोलकाता की दुर्गापूजा अपनी थीम के लिए देश-दुनिया में मशहूर है।

बड़ी संख्या में लोगों को शामिल होने की उम्मीद

पूजा आयोजकों को उम्मीद है कि कोरोना की स्थिति सामान्य होने के कारण इस बार बड़ी संख्या में लोग पूजा पंडाल देखने उमड़ेंगे इसलिए वे एक से बढ़कर एक थीम तैयार करने में जुटे हुए हैं। इस समय पूजा की खरीदारी भी जोर-शोर से चल रही है। दूसरी तरफ कोलकाता के कुम्हारटोली में दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण भी जोर-शोर से चल रहा है। मूर्तिकारों को हालांकि बारिश का भी डर सता रहा है। कोलकाता का दुर्गापूजा पूरी दुनिया में मशहुर है। यहां पर पंडाल को विभिन्न थीमों पर बनाया जाता है। मालूम हो कि जब बाहुबली फिल्म आई थी उस दौरान कोलकाता में एक पंडाल को बाहुबली में दिखाए गए माहिष्मती थीम पर बनाया गया था।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।