Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रेमी की पत्नी को मारने की खौफनाक साजिश, डार्क वेब पर महिला ने दी सुपारी; अब 100 महीने काटेगी जेल

इश्क में अंधा इंसान कुछ भी कर सकता है। इसका एक ताजा उदाहरण अमेरिका में देखने को मिला। यहां एख महिला ने अपने प्रेमी की पत्नी को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। डार्क वेब के सहारे उसने हत्यारे को काम पर रखा। मगर काम हो नहीं सका। अब अदालत ने महिला को 100 महीने की सजा सुनाई है। उसे 50 हजार डॉलर का मुआवजा भी देना होगा।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Tue, 24 Sep 2024 11:12 AM (IST)
Hero Image
डॉर्क वेब पर महिला ने दी हत्या की सुपारी। (सांकेतिक फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक महिला को 100 महीने जेल की सजा सुनाई गई। सजा से खौफनाक उसका गुनाह है। महिला ने हत्या की ऐसी साजिश रची जिसकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है। 48 साल की इस महिला को एक शादीशुदा मर्द से इश्क हो गया। मगर वो उसकी पत्नी को अपने रास्ते से हटाना चाहती थी। यही वजह है कि उसने ऑनलाइन हत्यारे को खोजा और प्रेमी की पत्नी की सुपारी दी। मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: 73 साल पहले 1951 में हुआ अपहरण, अब परिवार को जिंदा मिला शख्स; भावुक कर देगी बिछड़ने व मिलने की कहानी

इस 48 वर्षीय महिला का नाम मेलोडी सैसर है। मामला अमेरिका के टेनेसी का है। महिला मैच डॉट कॉम बेवसाइट पर शादीशुदा व्यक्ति से मिली थी। उसने अपने प्रेमी की पत्नी को रास्ते से हटाने की खातिर डार्क वेब का सहारा लिया और 'ऑनलाइन किलर मार्केट' से एक हत्यारे को सुपारी दी। बचने की खातिर महिला ने क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान किया। मेलोडी सैसर ने हत्यारे को लगभग 10,000 डॉलर चुकाए। भारतीय रुपयों में यह रकम 8,35,784 होती है।

हत्यारे की आवश्यकता है... वेबसाइट पर दिया विज्ञापन

महिला ने वेबसाइट पर लिखा कि अलबामा के प्रैटविले में एक महिला को मारने की खातिर हत्यारे की आवश्यकता है। खास बात यह है कि महिला ने वेबसाइट पर अपना नाम बदलकर 'कैटट्री' रख लिया था। उसने महिला के ऑफिस और घर का पता, कार का नंबर भी हत्यारे से साझा किया ताकि घटना को सटीक रूप से अंजाम दिया जा सके।

फिटनेस एप से किया ट्रैक

आरोपी महिला अपने प्रेमी की पत्नी को फिटनेस एप से ट्रैक भी करती थी। दो महीने तक उसका काम नहीं हुआ तो वह हत्यारे को बार-बार मैसेज करने लगी। वॉइसमेल भी भेजे। उसने हत्यारे से पूछा कि काम कब तक हो जाएगा। देरी किस बात की हो रही है। इसी बेचैनी ने उसे जेल तक पहुंचा दिया। दरअसल, पुलिस के हाथ यह संदेश लग गए।

देना होगा 50 हजार डॉलर का मुआवजा

महिला के प्रेमी की पहचान डीडब्ल्यू के रूप में हुई है। उसने कहा कि मुझे सैसर पर संदेह था, क्योंकि उसकी पत्नी के फोन पर धमकी भरे वॉयसमेल मिले थे। इसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा। जांच में पुलिस को डार्क वेब की वेबसाइटों की एक सूची समेत कई सुबूत मिले। बता दें कि पिछले साल महिला को दोषी ठहराया गया। अभी पिछले सप्ताह उसे 100 महीने की जेल हुई। प्रेमी की पत्नी को भी 50 हजार डॉलर का मुआवजा देना होगा।

यह भी पढ़ें: चीन पर बरसा अमेरिका, कहा- सीमा विवाद पर हमेशा भारत के साथ हूं, क्वाड के सहारे सबक सिखाने की तैयारी