Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

US Shooting: अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में गोलीबारी कर 5 हत्याओं का आरोपी गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में भर्ती

गिरफ्तार के बाद पुलिस ने आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात के बाद आरोपी किन कारणों से गंभीरतौर पर घायल हुआ है। इसको लेकर पुलिस के ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

By AgencyEdited By: Amit SinghUpdated: Sat, 15 Oct 2022 07:07 AM (IST)
Hero Image
पांच हत्याओं का आरोपी गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में भर्ती

रैलीघ (नार्थ कैरोलिना ), एपी: अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में एक 15 वर्षीय लड़के ने खुलेआम गोलीबारी की। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई साथ ही दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक गोलीबारी के कुछ घंटो बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी पढ़े: US Shooting: अमेरिका में 'गन कल्‍चर' बेलगाम क्‍यों? लाइसेंसी बंदूक पर आखिर क्‍या है अमेरिकी कानून

गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती

गिरफ्तार के बाद पुलिस ने आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात के बाद आरोपी किन कारणों से गंभीरतौर पर घायल हुआ है। इसको लेकर पुलिस के ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही इलाके में गोलीबारी कर, पांच लोगों की हत्या किन कारणों से की गई, इसको लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े: US Shooting: अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत 5 की मौत; हिरासत में संदिग्ध

नस्लवाद से वारदात का संबंध नहीं

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गोलीबारी का शिकार हुए सभी अलग-अलग नस्लों के थे। इस घटना का नस्लवाद से कोई संबंध अभी तक सामने नहीं आया है। मृतकों की उम्र 16 से 50 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त आरोपी ने हमला किया, तब सभी लोग अपने दैनिक कार्यों में लगे हुए थे। ऐसे में किसी कोई भी आशंका नहीं थी कि इस तरह की घटना हो सकती है।

घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार

रैले मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने बताया कि गोलीबारी का वारदात गुरुवार शाम करीब पांच बजे एक आवासीय इलाके में हुई। वारदात के बाद आरोपी पास की ही एक पगडंडी पर भाग गया, लेकिन उसने वहां से भी गोलीबारी जारी रखी। घटना के शुरुआती दौर में पुलिस आरोपी की शिनाख्त नहीं कर पाई थी, वारदात के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है।