Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

America: फ्लोरिडा के स्पेस कोस्ट में गोलीबारी में चार लोगों की मौत, 2 पुलिसकर्मी घायल

फ्लोरिडा के स्पेस कोस्ट के एक शहर में चार लोग मारे गए जिनमें सेवानिवृत्त कैथोलिक पादरी और उसकी बहन भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को दोपहर में 24 वर्षीय ब्रैंडन कापस का अपने घर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान पाम बे पुलिस अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने गोलीबारी शुरू कर दी।

By Jagran News Edited By: Siddharth ChaurasiyaUpdated: Tue, 30 Jan 2024 08:22 AM (IST)
Hero Image
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

एपी, पाम बे, (फ्लोरिडा) फ्लोरिडा के स्पेस कोस्ट के एक शहर में चार लोग मारे गए , जिनमें सेवानिवृत्त कैथोलिक पादरी और उसकी बहन भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को दोपहर में 24 वर्षीय ब्रैंडन कापस का अपने घर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान पाम बे पुलिस अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि जब अतिरिक्त अधिकारी जवाब दे रहे थे, तभी कापस ने कथित तौर पर अपने दादा विलियम कापास की गोली मारकर हत्या कर दी। वह गोलीबारी के दौरान हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ब्रैंडन कापस मारा गया।

एक रिश्तेदार ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि कापस के पास कई हथियार थे। उसकी कार से पुलिस को कई हथियार के साथ हैंडगन मिला। पुलिस ने बताया कि कार कापस चला रहा था। हालांकि, पुलिस को तुरंत पता नहीं चल सका है कि कापस के पास इतने सारे हथियार कहां से आए।