Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अमेरिका में फिर अंधाधुंध फायरिंग, लास वेगस में पांच लोगों की मौत; हमलावर ने की खुदकुशी

America Gun Firing अमेरिका के लास वेगास में एक व्यक्ति ने दो अपार्टमेंट परिसरों में अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी में जिन लोगों की मौत हुई है जिसमें 13 साल की बच्ची भी शामिल है। उसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वहीं करीब 20 वर्षीय दो महिला की भी गोली लगने से मौत हो गई।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Wed, 26 Jun 2024 06:30 AM (IST)
Hero Image
अमेरिका के लास वेगास में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई।(फोटो सोर्स: जागरण)

एएनआई, लास वेगास। अमेरिका के लास वेगास में एक व्यक्ति ने दो अपार्टमेंट परिसरों में जबरदस्त गोलीबारी की। इस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। हमलावर ने खुद भी सुसाइड कर लिया। 47 वर्षीय एरिक एडम्स ने गोलीबारी को अंजाम दिया।

पांच लोगों की मौत

इस गोलीबारी में जिन लोगों की मौत हुई है, जिसमें 13 साल की बच्ची भी शामिल है। उसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वहीं, करीब 20 वर्षीय दो महिला की भी गोली लगने से मौत हो गई।

आरोपी ने खुद को मारी गोली

गोलीबारी की घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने एडम्स की तलाश की। पुलिस को जानकारी मिली को एडम्स ईस्ट लेक मीड बुलेवार्ड में छिपा है। पुलिस ने एडम्स को घेर लिया, लेकिन पुलिस के हवाले करने की जगह खुद को गोली मार ली।

यह भी पढ़ें: Las vegas में दिखा विशाल मोनोलिथ, जानें इस रहस्यमयी खंभे से जुड़ी दिलचस्प थ्योरी!