Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'भविष्य में ऐसे कदम उठाने से नहीं हिचकिचाएंगे', रूस और उत्तर कोरिया पर अमेरिका लगा सकता है प्रतिबंध!

अमेरिका ने सोमवार को उत्तर कोरिया और रूस को लेकर कड़ी चेतावनी दी। अमेरिका ने कहा कि वह आवश्यकता पड़ने पर उत्तर कोरिया और रूस पर प्रतिबंध लगाने में संकोच नहीं करेगा। वाशिंगटन ने कहा कि वह ऐसा पहले भी कई बार कर चुके हैं। बता दें कि हाल ही में रूसी रक्षा मंत्री ने उत्तर कोरिया की यात्रा की थी। इस यात्रा पर अमेरिका ने नाराजगी जताई है।

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Tue, 01 Aug 2023 06:09 AM (IST)
Hero Image
रूस और उत्तर कोरिया पर अमेरिका लगा सकता है प्रतिबंध!

वाशिंगटन, एएनआई। अमेरिका ने सोमवार को उत्तर कोरिया और रूस को लेकर कड़ी चेतावनी दी। अमेरिका ने कहा कि वह आवश्यकता पड़ने पर उत्तर कोरिया और रूस पर प्रतिबंध लगाने में संकोच नहीं करेगा। वाशिंगटन ने कहा कि वह ऐसा पहले भी कई बार कर चुके हैं।

रूसी रक्षा मंत्री ने की थी उत्तर कोरिया की यात्रा

बता दें कि हाल ही में रूसी रक्षा मंत्री ने उत्तर कोरिया की यात्रा की थी। इस यात्रा पर अमेरिका ने नाराजगी जताई है और प्रतिबंध लगाने को लेकर बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने ये टिप्पणी की है।

मैथ्यू मिलर ने कहा

मैं अधिक विस्तार से बात नहीं करने जा रहा हूं, लेकिन इतना कहूंगा कि हमने पहले भी विभिन्न गतिविधियों के लिए उत्तर कोरिया पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। हमने रूस की सहायता करने के लिए दुनिया भर में कई संस्थाओं और व्यक्तियों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।

अमेरिका ने जताई नाराजगी

मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम प्रतिबंध लगा सकते हैं और भविष्य में ऐसा करने में संकोच नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि रूस और उत्तर कोरिया के संबंध से दुनिया पर किसी तरह का साकारात्मक असर नहीं पड़ा है। बता दें कि रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया का दौरा किया था।

मैथ्यू मिलर ने कहा कि जाहिर तौर पर, कुछ समय से उन दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंध रहे हैं। जब यह दुनिया की सुरक्षा बढ़ाने के लिए वास्तव में उपयोगी नहीं रहा है, तो मैं इस बैठक के परिणामस्वरूप इसमें बदलाव की उम्मीद नहीं करूंगा।