Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

America: लेखिका के मानहानि मामले में बचाव के लिए पर्याप्त समय न देने से ट्रंप नाराज, दुष्कर्म के आरोप से किया इनकार

लेखिका ई जीन कैरोल से दुष्कर्म एवं मानहानि मामले में शुक्रवार को अंतिम सुनवाई शुरू होने से पहले गुरुवार को न्यूयार्क की संघीय अदालत में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गवाही दी। बयान दर्ज कराने के दौरान ट्रंप नाराज होकर कोर्ट रूम से बाहर चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखिका के यौन शोषण के आरोपों का खंडन करने का केवल तीन मिनट मौका दिया गया।

By Jagran News Edited By: Siddharth ChaurasiyaUpdated: Fri, 26 Jan 2024 06:00 PM (IST)
Hero Image
गुरुवार को न्यूयार्क की संघीय अदालत में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गवाही दी।

एपी, न्यूयार्क। लेखिका ई जीन कैरोल से दुष्कर्म एवं मानहानि मामले में शुक्रवार को अंतिम सुनवाई शुरू होने से पहले गुरुवार को न्यूयार्क की संघीय अदालत में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गवाही दी। बयान दर्ज कराने के दौरान ट्रंप नाराज होकर कोर्ट रूम से बाहर चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखिका के यौन शोषण के आरोपों का खंडन करने का केवल तीन मिनट मौका दिया गया।

लेखिका से मानहानि मामले में अंतिम बहस के दौरान वकीलों को नौ सदस्यीय ज्यूरी के समक्ष अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा। इस दौरान मामले में इस बात पर विचार विमर्श होगा कि क्या लेखिका 50 लाख डालर से अधिक मानहानि की हकदार है। पिछले वर्ष एक अलग ज्यूरी के समक्ष लेखिका कैरोल ट्रंप के विरुद्ध दुष्कर्म का आरोप सिद्ध करने में विफल रहीं। लेकिन कोर्ट ने लेखिका को बदनाम करने व दु‌र्व्यहार के मामले में 50 लाख डालर देने का आदेश सुनाया था।

1996 में मैनहटन के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में ट्रंप द्वारा लेखिका से दुष्कर्म करने का आरोप है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान संघीय न्यायाधीश लुईस ए. कपलान ने नियमों को तोड़ने के आरोप में ट्रंप की गवाही को सीमित कर दिया। ट्रंप को केवल तीन मिनट का मौका मिला, लेकिन वह इसके बाद भी नहीं हटे। जिस पर जज ने फटकार लगाई, इससे नाराज होकर ट्रंप कोर्ट रूम से बाहर चले गए।