Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'गाजा में युद्ध रोकने का ये है सबसे अच्छा तरीका, 'अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कही बड़ी बात

इजरायल और गाजा में युद्धविराम समझौत के लिए कोई भी देश तैयार नहीं है। इस बीच अब एक बार युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने युद्धविराम समझौते पर जोर दिया है। उन्होंने इस युद्ध में निर्दोष लोगों की मौत पर चिंता जताई है। जो बाइडेन ने कहा कई परिवार नष्ट हो गए हैं ये बहुत बड़ी बात है।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Mon, 17 Jun 2024 09:26 AM (IST)
Hero Image
अमेरिका राष्ट्रपति जो बिडेन ने युद्वविराम समझौते पर की बात (file photo)

एफपी, वॉशिंगटन। इजरायल और गाजा के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। दोनों में से कोई भी युद्धविराम के लिए पहल करने को तैयार नहीं है। इस बीच अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल और गाजा के युद्ध को देखते हुए अपने मुस्लमानों को देने वाले संदेश का इस्तेमाल किया।

जो बाइडेन ने रविवार को मुसलमानों को ईद अल-अधा संदेश दिया। उन्होंने कहा, यह हमास और इजरायल के बीच युद्ध की भयावहता से पीड़ित नागरिकों की मदद करने का  युद्धविराम समझौते सबसे अच्छा तरीका था।

बाइडेन ने आगे अपने इजरायल और हमास के युद्ध को लेकर कहा, 'बहुत से निर्दोष लोग मारे गए हैं, जिनमें हजारों बच्चे भी शामिल हैं। परिवार अपने घरों से भाग गए हैं और उन्‍होंने अपने समुदायों को नष्ट होते देखा है। उनका दर्द बहुत बड़ा है।'

युद्धविराम समझौते को लेकर दबाव

 जानकारी के लिए बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने इजरायल और हमास पर पिछले हफ्ते युद्धविराम समझौते को लिए औपचारिक रूप से स्वीकार करने के लिए दबाव डाला है, जिससे लड़ाई को शुरुआती छह सप्ताह के लिए रोका जा सकेगा। ये उन्होंने सुरक्षा परिषद के सदस्यों की तरफ से युद्धविराम को लेकर हरी झंडी दिखाने के बाद किया है।

इस्लामोफोबिया पर रोक लगाने का वादा

वहीं राष्ट्रपति जो बाइडेन ने म्यांमार में रोहिंग्या और चीन में उइगर सहित उत्पीड़न का सामना कर रहे अन्य मुस्लिम समुदायों के अधिकारों की वकालत करने की अपनी कोशिश पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'हम सूडान में भीषण संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान लाने के लिए भी काम कर रहे हैं।' जो अप्रैल 2023 से देश की सेना और दुश्मन के बीच लड़ाई की चपेट में है। बिडेन ने इसके बाद अमेरिकी मुसलमानों से इस्लामोफोबिया पर रोक लगाने का भी वादा किया गया।

यह भी पढ़ें: Bakrid 2024: यूपी में आज मनाई जा रही बकरीद, सीएम योगी और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: जेलेंस्की बोले- युद्ध खत्म करने को लेकर गंभीर नहीं पुतिन, नुकसान की करें भरपाई