Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारत की तरक्की के बिल गेट्स भी हुए फैन, बोले- ग्लोबल लीडर बना देश

Bill Gates praise India सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूतावास के निमंत्रण पर पहुंचे गेट्स ने प्रौद्योगिकी कृषि और स्वास्थ्य सेवा में भारत की प्रगति के लिए देश की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन नवाचारों का जीवन बचाने और बेहतर बनाने पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए गेट्स ने कहा कि समारोह में भाग लेना उनके लिए सम्मान था।

By Agency Edited By: Mahen Khanna Updated: Sat, 17 Aug 2024 04:45 PM (IST)
Hero Image
Bill Gates praise India भारत दिवस समारोह में पहुंचे बिल गेट्स।

पीटीआई, सिएटल। Bill Gates praise India माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने ग्रेटर सिएटल क्षेत्र में पहले भारत दिवस समारोह को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने भारत को विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण नवाचारों के लिए ग्लोबल लीडर बताया।

प्रगति के लिए भारत की प्रशंसा की

सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूतावास के निमंत्रण पर पहुंचे गेट्स ने प्रौद्योगिकी, कृषि और स्वास्थ्य सेवा में भारत की प्रगति के लिए देश की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन नवाचारों का जीवन बचाने और बेहतर बनाने पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए गेट्स ने कहा कि समारोह में भाग लेना उनके लिए सम्मान था। भारत प्रौद्योगिकी, कृषि और स्वास्थ्य देखभाल जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण नवाचारों के साथ एक ग्लोबर लीडर है, जो जीवन को बचा रहा है और सुधार रहा है।

भारत दिवस समारोह आयोजित

सिएटल में भारत दिवस समारोह में विविध भारतीय सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन किया गया। देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली झांकियां प्रदर्शित की गईं, साथ ही सांस्कृतिक प्रदर्शन भी किया गया, जिसकी थीम विविधता में एकता थी।

मेयर एरिक एडम्स ने न्यूयार्क को अमेरिका की नई दिल्ली बतायास्वतंत्रता दिवस पर एक कार्यक्रम के दौरान मेयर एरिक एडम्स ने न्यूयार्क शहर को अमेरिका की नई दिल्ली बताया। उन्होंने भारतीयों की भागीदारी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब आप व्यवसाय मालिकों, स्वास्थ्य पेशेवरों, शिक्षकों की संख्या देखते हैं, तो यह भारतीय समुदाय की स्पष्ट उपस्थिति को दर्शाता है।