Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रोनाल्डो पर 8338 करोड़ रुपये का केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर बिनांस एनएफटी के प्रचार करने को लेकर 8338 करोड़ रुपये (एक बिलियन डालर) का केस दर्ज किया गया है। फ्लोरिडा के दक्षिणी जिले में संघीय न्यायालय में सोमवार को दर्ज केस में आरोप लगाया गया है कि रोनाल्डो की ओर से किया गया बिनेंस का प्रचार भ्रामक और अवैध था। वादी ने दावा किया है कि रोनाल्डो जैसी।

By Jagran NewsEdited By: Paras PandeyUpdated: Fri, 01 Dec 2023 05:16 AM (IST)
Hero Image
रोनाल्डो ने विश्व कप से पहले, पिछले वर्ष नवंबर में बिनांस के साथ अपना पहला एनएफटी संग्रह लांच किया था।

एजेंसी, न्यूयार्क। पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर बिनांस एनएफटी के प्रचार करने को लेकर 8338 करोड़ रुपये (एक बिलियन डालर) का केस दर्ज किया गया है। फ्लोरिडा के दक्षिणी जिले में संघीय न्यायालय में सोमवार को दर्ज केस में आरोप लगाया गया है कि रोनाल्डो की ओर से किया गया बिनेंस का प्रचार भ्रामक और अवैध था। वादी ने दावा किया है कि रोनाल्डो जैसी 

प्रसिद्ध हस्तियों के साथ बिनांस की साझेदारी ने उन्हें महंगे और असुरक्षित निवेश में धकेल दिया। रोनाल्डो के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बिनांस ने भी इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है। रोनाल्डो ने 2022 विश्व कप से पहले, पिछले वर्ष नवंबर में बिनांस के साथ अपना पहला एनएफटी संग्रह लांच किया था।