Move to Jagran APP

Cave On Moon: 55 साल पहले जहां उतरा था अपोलो 11..., वैज्ञानिकों को वहां मिली गुफा, अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बन सकता है नया ठिकाना

विज्ञानियों ने चंद्रमा पर एक गुफा मिलने की पुष्टि की है। यह गुफा चांद पर उस स्थान से ज्यादा दूर नहीं है जहां 55 वर्ष पहले नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्डि्रन ने मून वाक किया था। । चांद की गुफाएं भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों का ठिकाना बन सकती हैं। आर्मस्ट्रांग और एल्डि्रन 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा पर उतरे थे।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Tue, 16 Jul 2024 12:30 AM (IST)
Cave On Moon: 55 साल पहले जहां उतरा था अपोलो 11..., वैज्ञानिकों को वहां मिली गुफा, अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बन सकता है नया ठिकाना
अंतरिक्ष यात्रियों के ठिकाना बन सकती हैं चांद की गुफाएं। फाइल फोटो।

एपी, केप कैनावेरल। चांद की गुफाएं भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों का ठिकाना बन सकती हैं। विज्ञानियों ने चंद्रमा पर एक गुफा मिलने की पुष्टि की है। यह गुफा चांद पर उस स्थान से ज्यादा दूर नहीं है जहां 55 वर्ष पहले नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्डि्रन ने मून वाक किया था।

भविष्य में अंतरिक्ष यात्री ले सकते हैं आश्रय

विज्ञानियों के अनुसार, चांद पर सैकड़ों और गुफाएं हो सकती हैं जिनमें भविष्य में अंतरिक्ष यात्री आश्रय ले सकते हैं। आर्मस्ट्रांग और एल्डि्रन 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा पर उतरे थे। इतालवी विज्ञानियों के नेतृत्व में एक टीम ने सोमवार को बताया कि चंद्रमा पर सबसे गहरे ज्ञात गड्ढे से एक बड़ी गुफा तक पहुंचने के साक्ष्य मिले हैं। यह अपोलो 11 के लैंडिंग स्थल से केवल 250 मील (400 किलोमीटर) दूर 'सी आफ ट्रैंक्विलिटी' में है।

चंद्रमा पर सबसे गहरा गड्ढा है मारे ट्रैंक्विलिटिस

मारे ट्रैंक्विलिटिस गड्ढा, चंद्रमा पर सबसे गहरा ज्ञात गड्ढा है। यह गड्ढा, वहां खोजे गए 200 से अधिक अन्य गड्ढों की तरह, एक लावा ट्यूब के ढहने से बना था।शोधार्थियों ने नासा के लूनर रिकानिसेंस आर्बिटर द्वारा रडार मापों का विश्लेषण किया और पृथ्वी पर लावा ट्यूबों के साथ परिणामों की तुलना की। उनके निष्कर्ष 'नेचर एस्ट्रोनामी' पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं।

करीब 40 मिटर चौड़ी है गुफा

विज्ञानियों के अनुसार, रडार डाटा गुफा के केवल प्रारंभिक भाग को ही दर्शाता है। अनुमान है कि यह गुफा कम से कम 40 मीटर चौड़ी है। निष्कर्षों से पता चलता है कि चंद्रमा पर सैकड़ों गुफाएं हो सकतीं हैं। ऐसी जगहें अंतरिक्ष यात्रियों के लिए प्राकृतिक आश्रय के रूप में काम कर सकती हैं, जो उन्हें ब्रह्मांडीय किरणों और सौर विकिरण के साथ-साथ सूक्ष्म उल्कापिंडों के हमलों से बचाएंगी।

यह भी पढ़ेंः

बॉम्बे HC की नई बिल्डिंग के लिए 10 सितंबर तक सौंप दी जाएगी 4.39 एकड़ जमीन, महाराष्ट्र सरकार ने SC को किया सूचित

Kenya: पत्नी सहित 42 महिलाओं को दो साल में उतारा मौत के घाट, केन्या पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार