अमेरिकी शख्स ने दो बेटियों के साथ अपनी प्रेग्नेंट बीवी की कर दी थी हत्या, अब जेल में सता रहा ये डर; पढ़ें पूरा मामला
कोलोराडो के एक शख्स ने 2018 में अपनी गर्भवती पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी थी। शख्स का नाम क्रिस वॉट्स बताया जा रहा है अपराध में दोषी पाए जाने के बाद उसे जेल में डाल दिया गया था। अब न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक शख्स हमेशा जेल में डर से जीता है। वॉट्स अब अलगाव और भय का जीवन जी रहे हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका के कोलोराडो से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोलोराडो के एक शख्स ने 2018 में अपनी गर्भवती पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी थी। शख्स का नाम क्रिस वॉट्स बताया जा रहा है, अपराध में दोषी पाए जाने के बाद उसे जेल में डाल दिया गया था। अब न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स हमेशा जेल में डर से जीता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस वॉट्स को हमेशा लोगों की तरफ से हमला किए जाने या मारे जाने का डर लगा रहता है। बता दें कि क्रिस वॉट्स ने शुरुआत में यह मानने से मना कर दिया था कि उन्होंने ही अपने परिवार को मारा है, लेकिन बाद में उन्होंने अपराध कबूल कर लिया।
डर के कारण अलग जगह किया ट्रांसफर
जेल के एक पूर्व कैदी ने क्रिस वॉट्स के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा, उन्होंने अपनी दो छोटी लड़कियों को मार डाला जिन्होंने कुछ भी नहीं किया था। कैदी ने आगे कहा, ये बहुत ही निचले स्तर की घटना थी। अब बहुत से लोग इस अपराध का बदला क्रिस वॉट्स से लेना चाहते हैं और उसे मारना चाहते हैं।
वॉट्स अब अलगाव और भय का जीवन जी रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह लगातार खतरे में हैं और उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें एक अलग सुविधा में ट्रांसफर कर दिया गया है।
जेल में बेटियों के लिए करता प्रार्थना
कैदियों ने आगे बताया, वह फिलहाल जेल में सुरक्षित हैं। अगर गार्ड हमेशा आसपास नहीं होते, तो हर कोई उस पर अटैक करने की कोशिश करता , 'हर दिन, वह सोचता है कि उसने क्या किया।' उसके पास लड़कियों की तस्वीरें हैं और वह हर दिन माफी के लिए प्रार्थना करता है।'
यह भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया को किम की बहन ने दी खुली धमकी, सीमा के निकट सैन्य अभ्यास को बताया 'आत्मघाती कृत्य'