Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

US चुनाव से पहले राजनाथ सिंह जाएंगे अमेरिका, रक्षा मंत्री के दौरे पर पेंटागन ने क्या कहा?

Rajnath Singh US Visit भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसी महीने अमेरिकी दौरे पर जाएंगे। जानकारी के अनुसार वह 23 अगस्त को अमेरिका की यात्रा करेंगे। उनके दौरे से पहले पेंटागन ने कहा कि भारत के साथ संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण बने हुए हैं और हिंद-प्रशांत के लिए भी यह बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही कहा कि दोनों देशों के सेना के संबंध भी बेहद मजबूत हैं।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Fri, 16 Aug 2024 04:38 PM (IST)
Hero Image
पेंटागन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सैन्य संबंध बहुत मजबूत हैं। (File Image)

पीटीआई, वाशिंगटन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 अगस्त को अमेरिका की यात्रा करेंगे। वहां पेंटागन में उनकी मेजबानी अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन करेंगे। पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत के साथ संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण बने हुए हैं। यह हिंद-प्रशांत के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा होने वाली है और जब हमारे पास उस पर साझा करने के लिए और कुछ होगा तो हम निश्चित रूप से ऐसा करेंगे। बैठक के दौरान नेताओं के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

दोनों देशों के सैन्य संबंध बेहद मजबूत: पेंटागन  

सबरीना सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और अमेरिका के बीच सैन्य संबंध बहुत मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि जब हिंद-प्रशांत और राष्ट्रीय रक्षा रणनीति की बात आती है तो भारत एक महत्वपूर्ण भागीदार है। यह विभाग हिंद-प्रशांत पर और चीन की ओर से बढ़ती चुनौती पर केंद्रित है। इसमें भारत एक महान भागीदार साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के सेना से सेना के बीच संबंध बेहद मजबूत हैं।