विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पुतिन मुझसे पंगा नहीं लेंगे...', रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात के पहले डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों कहा ऐसा?

Published: Tue, 12 Aug 2025 10:14 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात की चर्चा है। 15 अगस्त को अलास्का में होने ...और पढ़ें

रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात के पहले ट्रंप का बड़ा बयान। फाइल फोटो
रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात के पहले ट्रंप का बड़ा बयान। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दुनिया की दो बड़ी सुपरपावर अमेरिका और रूस इन दिनों खूब चर्चा में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। 15 अगस्त को अलास्का में होने वाली इस मीटिंग से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ व्यापार सामान्य होने के संकेत दिए हैं।

व्हाइट हाउस में सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पुतिन उनसे उलझने की गलती नहीं करेंगे। मुमकिन है कि मुलाकात के पहले 2 मिनट में ही दोनों देशों के बीच ट्रेड डील हो जाए।

ट्रेड पर क्या बोले ट्रंप?

रूस और अमेरिका के ट्रेड पर बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "रूस के पास धरती का कीमती हिस्सा है। अगर पुतिन युद्ध की बजाए बिजनेस के बारे में सोचेंगे, तो दोनों देशों के बीच व्यापार सामान्य हो सकता है। उन्होंने बहुत युद्ध लड़ लिए हैं। मैं पुतिन से मिलने वाला हूं। हो सकता है मुलाकात के पहले 2 मिनट में ही दोनों देशों के बीच डील हो जाए।"

रूस और यूक्रेन युद्ध पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा-

मैं दोनों देशों के बीच सीजफायर होते देखना चाहता हूं। इसके लिए मैं दोनों देशों के साथ बेस्ट डील करना भी पसंद करूंगा।

बता दें कि अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर रूस से तेल खरीदने के कारण 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है। इस पर बात करते हुए ट्रंप कहते हैं, "रूस की अर्थव्यवस्था पहले से कमजोर है। ऐसे में जब अमेरिका रूस से तेल खरीदने वाले बड़े देशों पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाता है, तो इससे उनकी अर्थव्यवस्था पर और भी बुरा असर पड़ेगा।"

मैं बड़ा कदम उठाने वाला था: ट्रंप

ट्रंप ने कहा, "मैं इससे भी सख्त कदम उठाने के बारे में सोच रहा था लेकिन तभी मुझे पुतिन का फोन आ गया। मैं वहीं रुक गया। उन्होंने मुझसे मिलने की इच्छा जाहिर की। अब देखते हैं कि इस बैठक में आगे क्या होता है?"

डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अगर वो राष्ट्रपति होते तो दोनों देशों के बीच युद्ध कभी शुरू नहीं होता। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को इसका जिम्मेदार ठहराया है। ट्रंप ने कहा, "यह मेरा युद्ध नहीं है। मैं पुतिन से बात करूंगा और युद्ध खत्म करने के लिए कहूंगा और वो मुझसे पंगा लेने की गलती कभी नहीं करेंगे।"

ट्रंप ने कहा कि अगर यह मुलाकात कामयाब रही तो अगली मुलाकात पुतिन और जेलेंस्की या जेलेंस्की और ट्रंप के बीच देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- ट्रंप टैरिफ का इंतकाम लेने के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति ने चला नया दांव, ब्रिक्स को लेकर शी चिनफिंग से की बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।