Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

US Moon Mission: 51 सालों में पहला अमेरिकी चंद्र लैंडर लॉन्च, प्राइवेट कंपनी दे रही मिशन को अंजाम; मिलेगी खास उपलब्धि

51 वर्षों में अमेरिका का पहला चंद्र लैंडर सोमवार को चंद्रमा के सफर पर रवाना हुआ। खास बात यह भी है कि इस मिशन को अमेरिका की प्राइवेट कंपनी अंजाम देगी। एस्ट्रोबोटिक टेक्नोलॉजी के लैंडर के साथ यूनाइटेड लॉन्च अलायंस के रॉकेट वल्कन ने फ्लोरिडा के केप केनावरल स्पेस फोर्स स्टेशन से उड़ान भरी। यह लैंडर 23 फरवरी को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है।

By Jagran News Edited By: Abhinav AtreyUpdated: Mon, 08 Jan 2024 08:21 PM (IST)
Hero Image
51 सालों में पहला अमेरिकी चंद्र लैंडर लॉन्च (फोटो, एपी)

एपी, केप केनवेरल। 51 वर्षों में अमेरिका का पहला चंद्र लैंडर सोमवार को चंद्रमा के सफर पर रवाना हुआ। खास बात यह भी है कि इस मिशन को अमेरिका की प्राइवेट कंपनी अंजाम देगी। एस्ट्रोबोटिक टेक्नोलॉजी के लैंडर के साथ यूनाइटेड लॉन्च अलायंस के रॉकेट वल्कन ने फ्लोरिडा के केप केनावरल स्पेस फोर्स स्टेशन से उड़ान भरी।

यह लैंडर 23 फरवरी को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है। एस्ट्रोबोटिक के मुख्य कार्यकारी जॉन थार्नटन ने कहा, हम चंद्रमा की ओर जा रहे हैं! अगर यह मिशन सफल रहा, तो प्राइवेट कंपनी द्वारा चंद्रमा पर पहली साफ्ट लैंडिंग भी होगी।

US का आखिरी चंद्रमा पर लैंडिंग मिशन 1972 में लॉन्च

इससे पहले अमेरिका ने आखिरी बार चंद्रमा पर लैंडिंग मिशन दिसंबर 1972 में लॉन्च किया था। अपोलो 17 के जीन सर्नन और हैरिसन श्मिट चंद्रमा पर चहलकदमी करने वाले 11वें और 12वें व्यक्ति बने थे।

ये भी पढ़ें: Bangladesh: भारत बांग्लादेश का 'महान मित्र', हमारे बीच अद्भुत संबंध हैं; चुनाव जीतने के बाद पीएम शेख हसीना ने कही बड़ी बातें