Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Flight Accident: हवाईयन एयरलाइंस की उड़ान में मची अफरा-तफरी, 11 यात्री गंभीर रूप से घायल

फीनिक्स से होनोलूलू जा रही एक हवाईयन एयरलाइंस की फ्लाइट में अफरा-तफरी मचने से करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना हुई तब विमान होनोलूलू से करीब 30 मिनट की दूरी पर था।

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Mon, 19 Dec 2022 09:12 AM (IST)
Hero Image
हवाईयन एयरलाइंस की उड़ान में मची अफरा-तफरी (सांकेतिक तस्वीर)

होनोलूलू, एजेंसी: फीनिक्स से होनोलूलू जा रही एक फ्लाइट में अफरा-तफरी मचने से करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना हुई तब विमान होनोलूलू से करीब 30 मिनट की दूरी पर था। होनोलूलू आपातकालीन चिकित्सा सेवा ने एक बयान में कहा कि 11 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और नौ अन्य की हालत स्थिर है।

टर्बुलेंस के बारे में सुबह 11 बजे मिली जानकारी

उन्होंने जानकारी दी है कि फीनिक्स से हवाईयन एयरलाइंस की उड़ान में टर्बुलेंस होने के बारे में सुबह 11 बजे के बाद एक कॉल आई। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति की सूचना मिलते ही ईएमएस और अमेरिकन मेडिकल रिस्पांस टीम ने तत्काल मदद पहुंचाई। 13 यात्रियों और चालक दल के तीन सदस्यों को आगे की चिकित्सीय देखभाल के लिए अस्पतालों में ले जाया गया।

यात्रीयों को आई गंभीर चोट

होनोलूलू इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज ने बताया कि मरीजों की चोटों में सिर पर गंभीर घाव, खरोंच और बेहोश होना शामिल है। एयरलाइन ने कहा कि विमान में 278 यात्री और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे और विमान सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर होनोलूलू में सुरक्षित उतर गया है।

एक यात्री ने दी ये जानकारी

यात्री कायली रेयेस ने हवाई न्यूज नाउ को बताया कि टर्बुलेंस के समय उसकी मां बैठी ही थी और उनको अपनी सुरक्षा बेल्ट बांधने का मौका भी नहीं मिला और वह हवा में उड़ गई और छत से टकरा गई। इस घटना के बाद हवाईयन एयरलाइंस सभी प्रभावित यात्रियों और कर्मचारियों की स्थिति की निगरानी कर रही है।