Move to Jagran APP

फ्लोरिडा में मिल्‍टन चक्रवात से 16 की मौत: 3 घंटे में हुई 3 महीने जितनी बारिश, 120 घर तबाह; 32 लाख घरों में नहीं है बिजली

अमेरिका के फ्लोरिडा में मिल्टन तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 20 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सैकड़ों घर बर्बाद हो गए हैं और 32 लाख से ज्यादा घरों में बिजली नहीं है। राहत कार्य जारी है। फ्लोरिडा में यह 15 दिनों के भीतर दूसरा बड़ा तूफान है।

By Jagran News Edited By: Deepti Mishra Updated: Fri, 11 Oct 2024 11:28 AM (IST)
Hero Image
मिल्टन तूफान से फ्लोरिडा में 16 की मौत, लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित।

रॉयटर्स, फ्लोरिडा। Milton Hurricane Devastates Florida: 16 Dead, Millions Affected by Flooding: अमेरिका के फ्लोरिडा में मिल्‍टन तूफान से आए बवंडर और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। बताया जा रहा है कि तीन महीने में जितनी बारिश होती है, उतनी बारिश सिर्फ 3 घंटों में हो गई। 20 लाख से ज्‍यादा लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं। फ्लोरिडा में अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है। सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं। 32 लाख से ज्यादा घरों और दफ्तरों में बिजली नहीं है। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। कामकाज ठप है।

एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल फ्लोरिडा में मिल्टन तूफान की वजह से 18 इंच तक की बारिश दर्ज की गई, जिससे बाढ़ आ गई। वहीं अमेरिकी कोस्टगार्ड ने गुरुवार को मैक्सिको की खाड़ी में फंसे एक व्यक्ति को बचाया। खाड़ी में फंसा व्यक्ति एक लाइफ जैकेट और कूलर के भरोसे पानी में अपनी जान बचाने की जद्दोजहद कर रहा था।

लोगों की मदद को तैनात 9 हजार नेशनल गार्ड्स

फ्लोरिडा में शुक्रवार को मिल्‍टन तूफान शांत हो रहा है। ऐसे में टैम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दोबारा खोलने की तैयारी की जा रही है। बचाव व राहत कार्य जारी है। 

पेंटागन के प्रेस सेक्रेटरी जनरल पैट राइडर ने जानकारी दी कि मिल्‍टन तूफान से आई तबाही से पीड़ित लोगों की मदद के लिए फ्लोरिडा नेशनल गार्ड के 6500 लोगों को तैनात किया गया है।  इसके अलावा 19 राज्यों में भी 3000 गार्ड्स को तैनात किया गया है।  26 हेलीकॉप्टर और 500 से ज्यादा हाई-वॉटर व्हीकल्स को भी सपोर्ट के लिए भेजा गया है।

फ्लोरिडा में 15 दिन में दूसरा तूफान

फ्लोरिडा में तबाही मचाने वाला मिल्टन इस साल का तीसरा तूफान है। जबकि 15 दिन के भीतर आने वाला दूसरा बड़ा तूफान है। गुरुवार को यह फ्लोरिडा के सिएस्टा में समुद्री तट से टकराया। तूफान की वजह से अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस ने 126 बवंडरों की चेतावनी दी थी।

(फ्लोरिडा में मिल्‍टन के आई बाढ़, तस्‍वीर- एपी)

हेलन चक्रवात में गई थी 225 की जान

फ्लोरिडा में मिल्‍टन से पहले हेलेन तूफान आया था, जिसमें 12 राज्यों में 225 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हो गए हैं।  हेलेन चक्रवात से एक करोड़ 20 लाख लोग प्रभावित हैं। 1000 फ्लाइट्स को रद करना पड़ा था। अमेरिका के फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, वर्जीनिया और अलबामा में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

यह भी पढ़े- Hurricane Milton News: अमेरिका में फ्लोरिडा तट से टकराया मिल्टन तूफान, 32 लाख से अधिक लोग अंधरे में रहने को मजबूर