Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

USA: पहली बार मादा क्रोकोडाइल ने बिना नर के पैदा किया बच्चा, दुनिया हैरान; पढ़ें क्या बाेले वैज्ञानिक

16 साल से अकेली रह रही मादा मगरमच्छ ने बच्चे को जन्म दिया। इस प्रक्रिया को वर्जिन बर्थ भी कहा जाता है। विज्ञान पत्रिका बायोलॉजी लेटर में छपे शोध में बताया गया कि साल 2018 में इस मादा मगरमच्छ ने कई अंडे दिए थे।

By AgencyEdited By: Shashank MishraUpdated: Thu, 08 Jun 2023 05:00 AM (IST)
Hero Image
वैज्ञानिकों ने शोध में बताया कि मगरमच्छ का एक अंडा हैरतअंगेज तरीके से बढ़ने लगा।

वाशिंगटन, एजेंसियां। हमनें जुरासिक पार्क फिल्म में देखा है कि कैसे मादा डायनासोर बिना नर के बच्चों को जन्म दे देते हैं। खैर वो तो एक फिल्म थी। इसमें कितनी सच्चाई है इसपर तरह-तरह की बहस होती ही रहती है। मध्य अमेरिका के कोस्टा रीका में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां बिना नर मगरमच्छ के एक मादा ने बच्चे को जन्म दे दिया है।

वर्जिन बर्थ

16 साल से अकेली रह रही मादा मगरमच्छ ने बच्चे को जन्म दिया। इस प्रक्रिया को वर्जिन बर्थ भी कहा जाता है। विज्ञान पत्रिका बायोलॉजी लेटर में छपे शोध में बताया गया कि साल 2018 में इस मादा मगरमच्छ ने कई अंडे दिए थे। मादा मगरमच्छ द्वारा अंडे देना कोई नई बात नहीं है। इन अंडो से बच्चे नहीं निकलते हैं। इन अंडों को इनक्यूबेटर में रखा गया। यह वो मशीन होती है जिसमें अंडों को सेका जाता है।

एक जीन्स से तैयार हुआ था बच्चा 

वैज्ञानिकों ने शोध में बताया कि मगरमच्छ का एक अंडा हैरतअंगेज तरीके से बढ़ने लगा। यह अंडा पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया और इसके अंदर से आधा तैयार मगरमच्छ का बच्चा निकला। किसी भी प्रजाति में बिना नर या मादा के बीच संबंध के तैयार हुए बच्चे को विर्जन बर्थ कहते हैं। मौजूदा मामले में इस बच्चे में केवल मादा के जीन्स ही मिले। वो एक जीन्स से तैयार हुआ बच्चा था। इस तरह की चीजें पहले किंग कोबरा और कुछ अन्य जानवरों में भी देखी जा चुकी हैं।

डीडब्ल्यू न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार र्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर वारेन बूथ ने इस मगरमच्छ के अंडों की जांच की थी। उनका कहना है कि बच्चे के जीन्स की ऊपरी परत मां के डीएनए से अलग नजर आती है। ऐसे में यह पता चलता है कि पोलर बाडी और अंडे का मिश्रण हुआ होगा। छिपकली, सांप व पक्षियों में भी ऐसा होता है। हालांकि, मगरमच्छ इन जीवों से ज्यादा पुरानी प्रजाति हैं।