Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अमेरिका में तूफान 'हेलेन' का कहर, एक महीने का जुड़वा बच्चे समेत 44 लोगों की मौत

अमेरिका में तूफान हेलेन ने फ्लोरिडा और दक्षिणपूर्वी अमेरिका में भारी तबाही मचाई है। तूफान की अधिकतम गति 225 किलोमीटर प्रति घंटा थी जब गुरुवार देर रात यह फ्लोरिडा के ग्रामीण बिग बेंड क्षेत्र में एक कम आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचा। इसने ऊंचे-ऊंचे पेड़ों को तिनकों की तरह उखाड़ दिया और घरों को तहस-नहस कर दिया। इसकी चपेट में आकर 44 लोगों की मौत हो गई।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sat, 28 Sep 2024 06:54 PM (IST)
Hero Image
अमेरिका में तूफान 'हेलेन' से जगह-जगह तबाही (फोटो-राउटर्स)

एपी, वॉशिंगटन: अमेरिका में तूफान हेलेन ने फ्लोरिडा और दक्षिणपूर्वी अमेरिका में भारी तबाही मचाई है। तूफान की अधिकतम गति 225 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जब गुरुवार देर रात यह फ्लोरिडा के ग्रामीण बिग बेंड क्षेत्र में एक कम आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचा। इसने ऊंचे-ऊंचे पेड़ों को तिनकों की तरह उखाड़ दिया और घरों को तहस-नहस कर दिया।

इसकी चपेट में आकर 44 लोगों की मौत हो गई। बचाव दल ने लोगों को बाढ़ के पानी से बचाने के लिए मिशन शुरू किया है।

15 से 26 अरब डालर की संपत्ति का नुकसान

मूडीज एनालिटिक्स ने कहा है कि 15 से 26 अरब डालर की संपत्ति के नुकसान की आशंका है।मरने वालों में तीन अग्निशामक, एक महिला और उसका एक महीने का जुड़वां बच्चा भी शामिल है। मौतें फ्लोरिडा, जार्जिया, उत्तरी कैरोलिना, दक्षिण कैरोलिना और वर्जीनिया में हुई हैं।

श्रेणी-4 के तूफान ने दक्षिणी जार्जिया के कुछ अस्पतालों की बिजली गुल कर दी। गवर्नर ब्रायन केम्प ने कहा कि अधिकारियों को मलबा हटाने और सड़कें खोलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

न्यूपोर्ट से सुरक्षित निकाले गए 54 लोग

54 लोगों को यूनिकोई काउंटी अस्पताल की छत से हेलीकाप्टर द्वारा बचाया गया। शहर न्यूपोर्ट से भी लोगों को सुरक्षित निकाला गया। उत्तरी कैरोलिना के नैश काउंटी सहित कुछ क्षेत्रों में बवंडर आया, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अटलांटा में 48 घंटों में रिकार्ड 28.24 सेंटीमीटर बारिश हुई, जो 1878 के बाद से शहर में दो दिन की अवधि में हुई सबसे अधिक बारिश है।