Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

India-America Top News: दो दिवसीय दौरे पर मलेशिया जाएंगे रक्षा मंत्री, अमेरिका ने चीन को दिखाया आइना

भारत और अमेरिका के लिए शनिवार का दिन काफी खास रहा। ऐसे में कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को सुर्खियां मिलीं। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ करने के लिए 10 जुलाई को दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर रवाना होंगे। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को चेतावनी देते हुए सावधान रहने को कहा।

By Jagran NewsEdited By: Anurag GuptaUpdated: Sun, 09 Jul 2023 06:27 AM (IST)
Hero Image
भारतीय रक्षा मंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति (फाइल फोटो)

वॉशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। भारत और अमेरिका के लिए शनिवार का दिन काफी खास रहा। ऐसे में कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को सुर्खियां मिलीं। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को आइना दिखाना शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक बार फिर से विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

वहीं, भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ करने के लिए 10 जुलाई को दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर रवाना होंगे। इसके अलावा देशभर में बारिश का दौर जारी है। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश हुई, जबकि रविवार को भी कई हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है। आइये विस्तार से समझें भारत और अमेरिका की टॉप दस खबरें...

भारत के प्रमुख समाचार (India Top News)

मलेशिया के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए आगामी 10 जुलाई अर्थात सोमवार से मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने मलेशियाई समकक्ष दातो सेरी मोहम्मद हसन के साथ व्यापक बातचीत के अतिरिक्त प्रधानमंत्री वाईबी दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम से भी मुलाकात करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 10 और सदस्य मनोनीत

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के 10 नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। इन नेताओं में कई प्रदेशों के पूर्व अध्यक्ष शामिल हैं। पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, जिन नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है, उनमें बंदी संजय कुमार, दीपक प्रकाश, सतीश पूनिया और संजय जायसवाल शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मध्य प्रदेश में टिफिन पार्टी

शनिवार को मध्य प्रदेश में एक अनोखा आयोजन हुआ। यहां कैबिनेट बैठक के बाद सीएम हाउस में भाजपा की टिफिन पार्टी हुई। इस पार्टी में सभी मंत्रियों ने पूरे उत्‍साह से भागेदारी की। यहां पढ़ें पूरी खबर...

पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश

पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं का असर पूरे उत्तर भारत में दिखाई देने लगा है। इसके चलते पहाड़ से लेकर मैदानी राज्यों तक भारी वर्षा हो रही है। कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पहाड़ों में जहां भारी वर्षा के कारण भूस्खलन बढ़ गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मणिपुर में इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए हाई कोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट

मणिपुर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मोबाइल फोन पर इंटरनेट सेवा प्रदान करने की व्यावहारिकता का पता लगाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और मामले की सुनवाई 25 जुलाई को करेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका के प्रमुख समाचार (US Top News)

दक्षिणी कैलिफोर्निया में फिर दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में शनिवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विमान कैलिफोर्निया के मुरिएटा शहर में एक हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसकी वजह से विमान में आग लग गई और छह लोगों की मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की शी चिनफिंग को चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को चेतावनी दी है और व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी मुलाकात के बाद पश्चिम द्वारा किए गए निवेश के बारे में सावधान रहने को कहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका ने रासायनिक हथियारों का जखीरा किया नष्ट

राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की है कि अमेरिका ने रासायनिक हथियारों के अंतिम जखीरे को नष्ट करने का कार्य पूरा कर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पिछले 30 वर्षों से लगातार अमेरिका इसके लिए प्रयासरत था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी वित्त मंत्री के दौरे के बीच चीन ने ताइवान की ओर भेजे लड़ाकू विमान

अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन की बीजिंग यात्रा के बीच चीन की लिबरेशन आर्मी ने दबाव बनाने के लिए बीते 24 घंटे में ताइवान की ओर 13 लड़ाकू विमान और छह जंगी जहाज भेजे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका में भारत के राजदूत संधू ने भारतीय दूतावास का किया निरीक्षण

खालिस्तान समर्थकों द्वारा पूरे यूएस में भारतीय मिशन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की धमकी के बाद अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू शनिवार को भारतीय दूतावास पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए परिसर और उपभवन का निरीक्षण किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...