Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

India-America News:कृष्ण जन्मभूमि मामले में SC का सर्वे कराने से इनकार, UNGA में पाकिस्तान ने अलापा कश्मीर राग

भारत और अमेरिका में शुक्रवार को कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। मणिपुर में विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को एक विशेष अदालत ने उन पांच आरोपितों को जमानत दे दी है जिन्हें पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के हत्याकांड को लेकर भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चिंता जताई है।

By Jagran NewsEdited By: Sonu GuptaUpdated: Sat, 23 Sep 2023 06:56 AM (IST)
Hero Image
भारत-कनाडा विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जताई चिंता,कृष्ण जन्मभूमि मामले में SC का सर्वे कराने से इन्कार।

वाशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। भारत और अमेरिका में शुक्रवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, दोनों देशों की बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

मणिपुर में विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को एक विशेष अदालत ने उन पांच आरोपितों को जमानत दे दी है, जिन्हें पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि पांचों को पुलिस जांच में सहयोग करना होगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद से पारित नारी शक्ति वंदन विधेयक को भारत का भाग्य बदलने वाला करार दिया है। संसद के दोनों सदनों से ऐतिहासिक समर्थन के साथ यह विधेयक पारित होने के बाद पार्टी मुख्यालय में भाजपा महिला मोर्चा व जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन किया।

इधर, अमेरिका खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के हत्याकांड को लेकर भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चिंता जताई है। वहीं, मानवाधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने भारत में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने का स्वागत किया।

भारत के प्रमुख समाचार (India Top News)

1. मणिपुर में हथियार के साथ गिरफ्तार पांच लोगों को मिली जमानत

मणिपुर में विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को एक विशेष अदालत ने उन पांच आरोपितों को जमानत दे दी है, जिन्हें पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि पांचों को पुलिस जांच में सहयोग करना होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

2. देश का भाग्य बदलने वाला है महिलाओं का आरक्षण, पहले जो बिल फाड़ते थे अब वे कर रहे समर्थन- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद से पारित नारी शक्ति वंदन विधेयक को भारत का भाग्य बदलने वाला करार दिया है। संसद के दोनों सदनों से ऐतिहासिक समर्थन के साथ यह विधेयक पारित होने के बाद पार्टी मुख्यालय में भाजपा महिला मोर्चा व जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कोई सामान्य कानून नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर

3. UN में सुधार को लेकर भारत का जबरदस्त अभियान

जी-20 शिखर सम्मेलन के भव्य और सफल आयोजन के बाद भारत ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक सुधार और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के स्थाई सदस्यों की संख्या बढ़ाने की मांग के समर्थन में जबरदस्त कूटनीतिक लाबिंग शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

4. कृष्ण जन्मभूमि मामले में SC का सर्वे कराने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि/शाही ईदगाह मस्जिद में वैज्ञानिक सर्वे कराने की मांग पर विचार करने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि उसे अंतरिम आदेश के खिलाफ 'श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट' की दाखिल विशेष अनुमति याचिका पर विचार करने की जरूरत नहीं लगती। यहां पढ़ें पूरी खबर

5.  राहुल गांधी ने यूपीए के बिल में ओबीसी कोटा न होने पर जताया अफसोस

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद राजनीतिक पार्टियों के तेज हुए सियासी दावों के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपीए सरकार के समय लाए गए महिला आरक्षण बिल में ओबीसी कोटे के प्रविधान को शामिल नहीं करने पर अफसोस जताया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

 अमेरिका के प्रमुख समाचार (America Top News)

1. भारत-कनाडा विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जताई चिंता

खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के हत्याकांड को लेकर भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में अपने कनाडाई सहयोगियों के साथ बहुत करीब से परामर्श कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

2. UNGA में पाकिस्तान ने एक बार फिर अलापा कश्मीर राग, आज भारत देगा करारा जवाब

पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का राग अलापने से कभी बाज नहीं आता। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान कश्मीर का मसला उठाया। उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे में सबसे लंबे समय से लंबित मुद्दा है। भारत शनिवार को अपने जवाब देने के अधिकार का उपयोग करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

3. भारतीय संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने का UNHRC ने किया स्वागत

मानवाधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने भारत में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने का स्वागत किया। पारित विधेयक से संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई स्थान आरक्षित हो जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

4. UNGA में बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को परमाणु खतरे की दी धमकी

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इस मंच से ही ईरान को परमाणु धमकी दे डाली। UNGA में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि मैं जब तक इजराइल का प्रधानमंत्री हूं, ईरान को को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए अपनी सभी तरह के शक्तियों का प्रयोग करूंगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

5. क्वाड देशों ने उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने एक बार फिर से उत्तर कोरिया के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इस दौरान सभी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों (UNSCR) के अनुपालन के लिए उत्तर कोरिया पर दबाव भी डाला। मालूम हो कि क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) सत्र के मौके पर मुलाकात की। यहां पढ़ें पूरी खबर