Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

India-America Top News: मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक, डोनाल्ड ट्रम्प बोले- मैं दोषी नहीं हूं

भारत और अमेरिका में शुक्रवार कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राहुल की सजा पर रोक लगा दी है। वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 2020 का चुनाव हारने के बावजूद सत्ता में बने रहने के लिए आपराधिक साजिश रचने के मामले में वाशिंगटन डीसी अदालत में सुनवाई हुई।

By Jagran NewsEdited By: Sonu GuptaUpdated: Fri, 04 Aug 2023 06:56 PM (IST)
Hero Image
मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक, डोनाल्ड ट्रम्प बोले- मैं दोषी नहीं हूं।

वॉशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। भारत और अमेरिका में शुक्रवार कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, दोनों देशों की बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राहुल की सजा पर रोक लगा दी है। वहीं, ज्ञानवापी केस में आज मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। मुस्लिम पक्ष ने अपनी याचिका में ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर रोक लगाने की मांग की थी। शीर्ष न्यायालय ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि सर्वे से परिसर को कोई नुकसान नहीं होने वाला है।

इधर, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 2020 का चुनाव हारने के बावजूद सत्ता में बने रहने के लिए आपराधिक साजिश रचने के मामले में वाशिंगटन डीसी अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी न्यायाधीश के समक्ष खुद को निर्दोष बताया है। वहीं, अमेरिकी न्याय विभाग ने गुरुवार को कहा कि मिसिसिपी के छह श्वेत पुलिस अधिकारियों दो निर्दोष अश्वेत पुरुषों को प्रताड़ित करने की बात स्वीकार कर ली है।

भारत के प्रमुख समाचार (India Top News)

1. मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राहुल की सजा पर रोक लगा दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में राहुल की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर

2. ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से झटका

ज्ञानवापी केस में आज मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। मुस्लिम पक्ष ने अपनी याचिका में ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर रोक लगाने की मांग की थी। शीर्ष न्यायालय ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि सर्वे से परिसर को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। यहां पढ़ें पूरी खबर

3. BJP ने लोकसभा सांसदों को 7 से 11 अगस्त तक व्हिप जारी किया

संसद में आज भी विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्षी सांसद मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी के बयान पर अड़े हैं। उधर, दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाया गया दिल्ली सेवा बिल लोकसभा से पारित हो गया है। वहीं भाजपा ने लोकसभा सांसदों को 7 अगस्त से 11 अगस्त तक सदन में उपस्थित रहने और सरकार के रुख और विधेयकों का समर्थन करने के लिए तीन-लाइन की व्हिप जारी की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

4. चंद्रयान-3 ने तय की चंद्रमा की दो-तिहाई दूरी

चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान 14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद से चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर चुका है। तब से तीन सप्ताह में पांच से अधिक चालों में, ISRO चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान को पृथ्वी से दूर की कक्षाओं में ले जा रहा है और 1 अगस्त को एक महत्वपूर्ण चाल में पृथ्वी की कक्षा से यान को चंद्रमा की ओर सफलतापूर्वक भेजा गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर

5. मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को दावा किया कि मोदी सरकार के तहत भारत ने पिछले पांच वर्षों में केवल 12.2 लाख औपचारिक नौकरियां जोड़ी हैं, और कहा कि गरीबों और मध्यम वर्ग के अस्तित्व के लिए, भाजपा को "सत्ता से बाहर फेंकना" जरूरी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

अमेरिका के प्रमुख समाचार (America Top News)

1. चुनाव परिणाम पलटने के आरोप में ट्रंप ने खुद को बताया निर्दोष

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 2020 का चुनाव हारने के बावजूद सत्ता में बने रहने के लिए आपराधिक साजिश रचने के मामले में वाशिंगटन डीसी अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी न्यायाधीश के समक्ष खुद को निर्दोष बताया है। चार महीने में ट्रंप की तीसरी बार अदालत में उपस्थित हुए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

2. अमेरिकी अधिकारियों ने की अश्वेत लोगों से अमानवीय अत्याचार की बात कबूल

 अमेरिकी न्याय विभाग ने गुरुवार (3 अगस्त) को कहा कि मिसिसिपी के छह श्वेत पुलिस अधिकारियों दो निर्दोष अश्वेत पुरुषों को प्रताड़ित करने की बात स्वीकार करली। इन पुलिसकर्मियों ने पीड़ित अश्वेतों पर एक घंटे तक टॉय, टैसर और तलवार का इस्तेमाल करके प्रताड़ित किया था। आखिर में एक पुलिसवाले ने एक व्यक्ति के मुंह में गोली मार दी जो गर्दन को चीरती हुई बाहर निकल गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

3. आइकॉनिक कैट-आई फ्रेम्स के पीछे की महिला अल्टीना शिनासी कौन थी?

गूगल डूडल शुक्रवार को एक खास अंदाज में नजर आ रहा है। दरअसल, आज गूगल प्रतिष्ठित अमेरिकी डिजाइनर अल्टीना 'टीना' शिनासी का 116वां जन्मदिन मना रहा है। अल्टीना शिनासी को ट्रेंडी 'कैट-आई' चश्मे के फ्रेम डिजाइन करने के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर