Move to Jagran APP

India America Top News: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप को मिल रहा भारी समर्थन

India America Top News मणिपुर में फिर हिंसा की आग फैली है। बीती रात बिष्णुपुर जिले में कुछ उपद्रवियों ने मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति (US Polls 2024) डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया की आगामी राष्ट्रपति चुनावों को बंद करने के लिए बस एक और अभियोग (Trump Indictment) की जरूरत है।

By Jagran NewsEdited By: Piyush KumarUpdated: Sat, 05 Aug 2023 06:59 PM (IST)
Hero Image
भारत और अमेरिका में शनिवार को कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी।(फोटो सोर्स: जागरण)

वॉशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। भारत और अमेरिका की घटनाओं पर पूरी दुनिया की नजर होती है। शनिवार को दोनों देशों में कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने खूब सूर्खियां बटोरी। मणिपुर में फिर हिंसा की आग फैली है। बीती रात बिष्णुपुर जिले में कुछ उपद्रवियों ने मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। वहीं, अमेरिका की बात करें तो यूएस के पूर्व राष्ट्रपति (US Polls 2024) डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया की आगामी राष्ट्रपति चुनावों को बंद करने के लिए बस एक और अभियोग (Trump Indictment) की जरूरत है।

भारत के प्रमुख समाचार (India Top News) 

Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, तीन लोगों की हत्या; उपद्रवियों ने कई घरों में लगाई आग

मणिपुर में फिर हिंसा की आग फैली है। बीती रात बिष्णुपुर जिले में कुछ उपद्रवियों ने मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी। उपद्रवियों ने हिंसा के साथ कई घरों में आग भी लगा दी। पुलिस ने कहा कि मैतेई समुदाय के बफर जोन को पार कर कई लोग घुस आए और उन्होंने वहां गोलीबारी की। यहां पढ़ें पूरी खबर 

Andhra Pradesh में चंद्रबाबू नायडू की रैली में पथराव करने वाले 50 आरोपी गिरफ्तार, फुटेज की मदद ले रही पुलिस

टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के जिले के दौरे के दौरान पथराव और आगजनी की गई। इसमें शामिल 50 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही कहा है कि जल्द ही 200 और लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है। इसमें लगभग 20 पुलिसकर्मी और सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी के कई समर्थक घायल हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर 

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल करने को लेकर क्या बोले लोकसभा अध्यक्ष, अधीर रंजन चौधरी ने दी पूरी जानकारी

केंद्र पर निशाना साधते हुए लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को कहा कि जिस तेजी से पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किया गया उसी तेजी से उनकी सदस्यता फिर से बहाल की जाए। चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखकर राहुल गांधी की सदस्यता जल्द से जल्द बहाल करने का अनुरोध किया। यहां पढ़ें पूरी खबर 

छोड़ दीजिए शाही शादी के सपने, सिर्फ 50 बाराती और 10 तरह के पकवान होंगे शामिल; संसद में पेश हुआ ये बिल

पंजाब के खडूर साहिब से कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल (Congress MP Jasbir Singh Gill) ने संसद के मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session 2023) के दौरान लोकसभा में प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है। इस बिल से शादियों में होने वाले खर्चों पर लगाम लग सकेगी। इस बिल के अनुसार बरात में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो पाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर 

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर बेटियों ने रचा इतिहास; PM मोदी ने कहा- देश के लिए गर्व का पल

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। इस पर पीएम मोदी ने उन सभी को बधाई देते हुए इसे गर्व का पल बताया है। ज्योति सुरेखा वेन्नम अदिति स्वामी और परनीत कौर की भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने शुक्रवार को बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

अमेरिकी के प्रमुख समाचार (America Top News) 

US Polls 2024: ट्रंप को मिल रहा भारी समर्थन, बोले- आरोपों की बढ़ती लिस्ट ने की चुनाव अभियान में भारी मदद

अमेरिका (America) के पूर्व राष्ट्रपति (US Polls 2024) डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया की आगामी राष्ट्रपति चुनावों को बंद करने के लिए बस एक और अभियोग (Trump Indictment) की जरूरत है। ट्रम्प ने कहा कि उन पर लगे आरोपों की बढ़ती लिस्ट ने केवल उनके चुनाव अभियान (US polls) में मदद की है। ट्रंप (Donald Trump)ने कहा कि वह प्रत्येक अभियोग को वास्तव में सम्मान का बड़ा प्रतीक मानते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर 

Donald Trump: 'ट्रंप की धमकी भरी पोस्ट की हो जांच', याचिकाकर्ताओं ने अमेरिकी कोर्ट में जताई इस बात की चिंता

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब एक और नई मुसीबत में फंस सकते हैं। 2020 के चुनावी नतीजे पलटने की कोशिश के मामले में अभियोजकों ने शुक्रवार को देर रात अदालत का दरवाजा खटखटाकर ट्रंप के खिलाफ एक नई याचिका दाखिल की। इसमें डोनाल्ड ट्रम्प की एक धमकी भरी सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर 

US: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से मिलने आए हजारों लोग, न्यूयॉर्क में फैली अराजकता; कई लोग गिरफ्तार

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर द्वारा दिए जा रहे वीडियो गेम कंसोल को प्राप्त करने के लिए इकट्ठा हुए लोगों ने न्यूयॉर्क में अराजकता फैल गई। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर काई सीनेट के यूट्यूब पर 4 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से अधिक और ट्विच पर 6.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 65 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। क्रवार को देर रात अदालत का दरवाजा खटखटाकर ट्रंप के खिलाफ एक नई याचिका दाखिल की। इसमें डोनाल्ड ट्रम्प की एक धमकी भरी सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर 

America: इडाहो हाइवे पर पलटी स्कूल बस, 30 बच्चों समेत स्टाफ थे सवार; 11 गंभीर रूप से घायल

अमेरिका के राज्य इडाहो में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां 30 स्कूल और स्टाफ को ले जा रही एक बस इडाहो राजमार्ग पर पलट गई जिससे 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में से सात को गंभीर चोटें आई है। बस में सवार सभी छात्रों की उम्र 13 से 18 साल के बीच बताई जा रही है। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

America: ज्यादा पानी पीने से हुई 35 वर्षीय महिला की मौत, 20 मिनट में पी गई थी 4 लीटर पानी

एक महिला की अधिक पानी का सेवन करने से मौत हो गई। 35 वर्षीय ऐश्ले समर्स (Ashley Summer) अपने पति और दो 8 साल और 3 साल के बच्चों के साथ वीकेंड ट्रिप पर गई थी जहां उसके अधिक मात्रा में पानी का सेवन (water intoxication) करने से मौत हो गई।ऐश्ले के भाई डेवोन मिलर के मुताबिक ऐश्ले ने 20 मिनट के अंदर 4 लीटर बोतल पानी पी लिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर