Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

विश्व की भलाई के लिए भारत-अमेरिका संबंध महत्वपूर्ण, राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने भारतीय-अमेरिकियों को किया संबोधित

अमेरिका में भारत के निवर्तमान राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि पूरी दुनिया की भलाई के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। अमेरिका के प्रतिष्ठित भारतवंशियों के एक समूह को शनिवार को संबोधित करते हुए संधू ने उनसे यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि वे नियमित आधार पर भारत की यात्रा करते रहें।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Sun, 21 Jan 2024 04:57 PM (IST)
Hero Image
विश्व की भलाई के लिए भारत-अमेरिका संबंध महत्वपूर्णः राजदूत तरनजीत सिंह संधू। फाइल फोटो।

पीटीआई, वाशिंगटन। India-US Relations: अमेरिका में भारत के निवर्तमान राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि पूरी दुनिया की भलाई के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी को मजबूत करने में भारतीय समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है।

भारत की नियमित यात्री करते रहेंः संधू

अमेरिका के प्रतिष्ठित भारतवंशियों के एक समूह को शनिवार को संबोधित करते हुए संधू ने उनसे यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि वे नियमित आधार पर भारत की यात्रा करते रहें।

संधू ने करीब 200 भारतीय-अमेरिकियों को किया संबोधित

अपने 35 साल के शानदार करियर के बाद इस महीने के अंत में भारतीय विदेश सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे संधू ने डिजिटल विदाई समारोह में करीब 200 भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया। दो घंटे से ज्यादा समय तक चले कार्यक्रम में संधू ने कहा, 'आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके बच्चे भारत से जुड़े रहें और भारत की यात्रा करते रहें।'

यह भी पढ़ेंः America: कैलिफोर्निया के दो सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी हिंदी भाषा, भारतीय अमेरिकी समुदाय ने फैसले का किया स्वागत

दूतावास और वाणिज्य दूतावास करेगा मदद

तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके बच्चे भारत से जुड़े रहें, वे भारत की यात्रा करें। अमेरिका में यहां कई अन्य समुदायों की तरह आप अपने जुड़ाव, अपने समूहों के जरिए यह सुनिश्चित कर सकते हैं क्योंकि आप सभी उनके भारत जाने का खर्च वहन कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर बच्चों की सुरक्षा के संबंध में कोई दिक्कत आती है तो मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि दूतावास और वाणिज्य दूतावास आपकी मदद करेगा।

यह भी पढेंः Ram Temple Billboard in Houston: अमेरिका के ह्यूस्टन में लगा 300 फुट ऊंचा राम मंदिर का भव्य बिलबोर्ड