Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

India-US Top News: PM ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, AI के खतरों से निपटने के लिए साथ काम करेंगे भारत-यूएस

India-US Top News भारत और अमेरिका में शनिवार को कई ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनके लिए सबसे बड़ा खतरा बने वैगनर ग्रुप के खिलाफ अब कार्रवाई की योजना बना रहे हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा।

By Jagran NewsEdited By: Mohd FaisalUpdated: Sat, 22 Jul 2023 05:28 PM (IST)
Hero Image
PM ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, AI के खतरों से निपटने के लिए साथ काम करेंगे भारत-यूएस (फाइल फोटो)

वॉशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। भारत और अमेरिका में शनिवार को कई ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल-उत्तराखंड में चार जगह बादल फटे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान से लेकर बिहार तक महिलाओं के अत्याचार साथ हो रहा है।

वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनके लिए सबसे बड़ा खतरा बने वैगनर ग्रुप के खिलाफ अब कार्रवाई की योजना बना रहे हैं। सीआईए के चीफ विलियम बर्न्स ने ऐसा दावा किया है। रूस काला सागर अनाज समझौते से पीछे हट गया है। रूस के इस फैसले का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल सकता है।

भारत के प्रमुख समाचार (India Top News)

पीएम ने 70 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में 70,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह भर्ती सरकारी विभागों और संगठनों में हुई है। पीएम ने इस मौके पर कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में जब देश विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। आपका सरकारी नौकरी में आना बहुत बड़ा अवसर है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

महाराष्ट्र और हिमाचल में अभी नहीं थमेगा बारिश का कहर

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश ने कहर मचा रखा है। कई जगह बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रखी है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम विभाग ने आज फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

गहलोत और नीतीश सरकार पर बरसे अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। अनुराग ठाकुर ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं और कई राज्यों में इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ की IAS रानू साहू गिरफ्तार

ईडी ने आईएएस अधिकारी रानू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने यह कार्रवाई नए मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में की। सूत्रों ने दावा किया कि पीएमएलए मामला कथित चावल घोटाले से जुड़ा हो सकता है। साहू के अलावा ईडी की टीम ने प्रदेश कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के परिसरों की भी तलाशी ली। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने परिवार संग PM मोदी से की मुलाकात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीर में एकनाथ शिंदे के साथ ही उनके पिता संभाजी शिंदे पत्नी लता शिंदे बेटा श्रीकांत शिंदे बहू रुषाली शिंदे और पोता रुद्राक्ष शिंदे मौजूद हैं। इस दौरान बारिश और इरशालवाड़ी की घटना सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका के प्रमुख समाचार (America Top News)

CIA चीफ विलियम बर्न्स का दावा

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के चीफ विलियम बर्न्स ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति, वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करने से पहले समय चाहते हैं। वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

AI के खतरों से निपटने के लिए मिलकर काम करेंगे भारत और अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की वैज्ञानिक सलाहकार आरती प्रभाकर ने कहा है कि अमेरिका और भारत सहित समान विचारधारा वाले देशों को एआई के पाठ्यक्रम को आकार देने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने अपने यूएस दौरे के दौरान कई बार AI का जिक्र किया था। इसके अलावा उन्होंने AI का नया फुल फार्म भी बताया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

रूस ने तोड़ा काला सागर अनाज समझौता

रूस काला सागर अनाज समझौते से पीछे हट गया है। संयुक्त राष्ट्र के सहायता प्रमुख ने एक बयान में कहा कि इससे अनाज की कीमतों में बढ़ोतरी होगी और संभावित रूप से लाखों लोगों के लिए भुखमरी पैदा कर सकती है। UN ने तर्क दिया कि इससे विश्व स्तर पर खाद्य पदार्थों की कीमतों में 23% से अधिक की कमी करके गरीब देशों को लाभ हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

US: राष्ट्रपति बाइडन का ऐतिहासिक फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए नौसेना का नेतृत्व करने वाली पहली महिला के रूप में एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी को नामांकित किया है। उनके इस फैसले से पेंटागन के अधिकारी भी हैरान रह गए क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि नामांकन एडमिरल सैमुअल पापारो को मिलेगा जो प्रशांत क्षेत्र में नौसेना का नेतृत्व करते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...