Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

India US Top News: मणिपुर में हुए महिलाओं के अपमान पर PM ने जताया शोक; अमेरिका में फिर घटी गोलीबारी की घटना

India- America Top News भारत और अमेरिका दोनों देशों में गुरुवार को कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी। मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं को नग्न घुमाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पीएम मोदी ने दुख जताया है। अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा वॉलमार्ट में बुधवार दोपहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

By Jagran NewsEdited By: Piyush KumarUpdated: Thu, 20 Jul 2023 06:40 PM (IST)
Hero Image
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की फाइल फोटो।(फोटो सोर्स: एएनआइ)

वॉशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। भारत और अमेरिका में मंगलवार को कई ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। बात करें भारत की तो मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं को नग्न घुमाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पीएम मोदी ने दुख जताया है।

वहीं, आज से संसद का मानसून सत्र की शुरुआत भी हो चुकी है। सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही। इसके बाद उन्होंने लोकसभा में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की।

बात करें अमेरिका की तो अमेरिका में भारतवंशी दंपति पर कथिततौर पर जबरन मजदूरी कराने के आरोप लगे हैं। इसके अलावा, दक्षिण फ्लोरिडा वॉलमार्ट में बुधवार दोपहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

भारत के प्रमुख समाचार (India Top News)

Manipur Video: मणिपुर की वीडियो से PM दुखी, SC ने जताई नाराजगी; महिलाओं से अत्याचार मामले में अब तक क्या हुआ?

 मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं को नग्न घुमाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने कहा कि ये घटना देश को शर्मसार करने वाली है। सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले में नाराजगी जताते हुए केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

मॉनसून सत्र के पहले दिन सरकार और विपक्ष में टकराव, लोकसभा में PM मोदी और सोनिया गांधी के बीच हुई बातचीत

आज से संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बीच लोकसभा के कक्ष में संक्षिप्त बातचीत हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले पीएम मोदी ने विभिन्न नेताओं का अभिवादन किया। जैसे ही वह विपक्षी नेताओं की बेंच पर पहुंचे उन्होंने सोनिया गांधी से बातचीत की। यहां पढ़ें पूरी खबर 

Chandrayaan-3 Mission Update: चंद्रयान-3 का बदल दिया गया चौथा ऑर्बिट, जानिए मिशन के लिए 25 जुलाई क्यों है अहम

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने जानकारी दी कि चंद्रयान-3 का चौथा ऑर्बिट बदल दिया गया है। इससे पहले 18 जुलाई को चंद्रयान-3 की तीसरी कक्षा की प्रक्रिया को पूरा किया था। इसरो ने आगे यह भी जानकारी दी है कि 25 जुलाई को चंद्रायान अगली ऑर्बट में मैन्यूरिंग करेगी। चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर 23 अगस्त को लैंड करने की उम्मीद जताई जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

Seema Haider Case: सीमा हैदर मामले पर केंद्र सरकार का क्या है रूख? विदेश मंत्रालय का आया बयान

सीमा हैदर मामले पर केंद्र सरकार ने आज अपना रुख स्पष्ट किया है। विदेश मामलों के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज कहा कि हमें मामले की जानकारी है और हम मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सीमा को अदालत के सामने पेश किया गया था और अब वह जमानत पर बाहर है। उन्होंने कहा कि मामले में कोई बड़ी जानकारी मिलते ही साझा की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

Maharashtra Landslide: महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन, 4 लोगों की मौत; बचाव कार्य में जुटी NDRF की टीमें

राज्य के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने भूस्खलन की घटना के बाद बचाव अभियान में गैर सरकारी संगठनों से आगे आने और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की सहायता करने की अपील की है। राज्य के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

अमेरिका के प्रमुख खबर (America Top News) 

Florida Walmart shooting: दक्षिण फ्लोरिडा वॉलमार्ट में अंधाधुंध गोलीबारी, 1 की मौत; अन्य घायल

दक्षिण फ्लोरिडा वॉलमार्ट में बुधवार दोपहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने कहा कि इस फायरिंग के बाद जमकर हंगामा हुआ जिसमें कई अन्य लोग घायल हो गए। इस मामले में फ्लोरिडा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और पांच अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

अमेरिका में भारतवंशी दंपति पर लगे जबरन श्रम कराने के आरोप, चचेरे भाई के इमिग्रेशन डॉक्यूमेंट भी किए जब्त

वर्जीनिया के 30 वर्षीय हरमनप्रीत सिंह और 42 वर्षीय कुलबीर कौर ने पीड़ित के इमिग्रेशन डॉक्यूमेंट को जब्त कर लिया। साथ ही पीड़ित का शारीरिक शोषण किया और अन्य प्रकार से गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। भारतवंशी दंपति पर लगे आरोपों में जबरन श्रम कराने दस्तावेज जब्त करना सहित धोखाधड़ी के कई अन्य आरोप शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर 

US के पूर्व विदेश मंत्री अचानक पहुंचे बीजिंग, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ गेस्ट हाउस में हुई मुलाकात

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बीजिंग में पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर से मुलाकात की। उनकी मुलाकात अमेरिकी जलवायु दूत जॉन केरी की चीन में कार्य समाप्ति के बाद हुई है। पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री ने बीजिंग का अचानक दौरा किया था। उन्होंने ओयुताई स्टेट गेस्टहाउस में चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस गेस्ट हाउस चीन के नेता अक्सर विदेशी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर