Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Diwali 2023: अमेरिकी कांग्रेस में दिवाली के धार्मिक महत्व को मान्यता देने के लिए प्रस्ताव पेश

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को रोशनी के त्योहार दिवाली के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को मान्यता देने वाले एक प्रस्ताव को अमेरिकी कांग्रेस में फिर से पेश किया। रोशनी का त्योहार भारतीय मूल के 30 लाख से अधिक अमेरिकियों के साथ-साथ दुनिया भर के करोड़ों लोगों द्वारा मनाया जाता है। जिनमें हिंदू सिख और जैन शामिल हैं।

By Jagran NewsEdited By: Paras PandeyUpdated: Sat, 04 Nov 2023 04:00 AM (IST)
Hero Image
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा- प्रस्ताव को पेश करते हुए मुझे गर्व हो रहा है

एजेंसी, वाशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को रोशनी के त्योहार दिवाली के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को मान्यता देने वाले एक प्रस्ताव को अमेरिकी कांग्रेस में फिर से पेश किया। रोशनी का त्योहार भारतीय मूल के 30 लाख से अधिक अमेरिकियों के साथ-साथ दुनिया भर के करोड़ों लोगों द्वारा मनाया जाता है।

जिनमें हिंदू, सिख और जैन शामिल हैं। कृष्णमूर्ति ने कहा कि दिवाली दुनिया भर में और अमेरिका में मना रहे लाखों सिखों,जैनियों और हिंदुओं के लिए कृतज्ञता के साथ-साथ अंधेरे पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है।

उन्होंने कहा कि दिवाली के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को स्वीकार करने वाला यह प्रस्ताव इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारतवंशी अमेरिकियों और दुनिया भर में प्रवासी भारतीयों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करता है। कृष्णमूर्ति ने कहा कि दीपावली के विशाल धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को मान्यता देने के लिए इस द्विदलीय प्रस्ताव को पेश करते हुए मुझे गर्व हो रहा है।

उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि मैं अपने प्रियजनों के साथ अपने घरों में दीपक जलाने और सभी लोगों के लिए अच्छे स्वास्थ्य और शांति के लिए प्रार्थना करने के लिए इकट्ठा होने वाले सभी परिवारों को एक सुरक्षित और खुशहाल दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहता हूं।