Move to Jagran APP

भारतीय-अमेरिकी विज्ञानी हूवर इंस्टीट्यूशन के विशिष्ट विजिटिंग फेलो नामित

दुनिया के सबसे प्रभावशाली थिंक टैंक में से एक हूवर इंस्टीट्यूशन एक प्रमुख शोध केंद्र है। यह आर्थिक समृद्धि राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतांत्रिक शासन को बढ़ावा देने वाली नीतिगत अवधारणाओं के लिए समर्पित है। विवेक लाल जनरल एटामिक्स ग्लोबल कारपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उन्हें 2018 में अमेरिकी परिवहन मंत्रालय के प्रमुख सलाहकार पद पर नियुक्त किया गया था।

By Agency Edited By: Mahen Khanna Updated: Wed, 04 Sep 2024 04:52 PM (IST)
Hero Image
हूवर इंस्टीट्यूशन के विशिष्ट विजिटिंग फेलो के रूप में भारतीय-अमेरिकी नामित।

पीटीआई, वाशिंगटन। प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी एयरोस्पेस विज्ञानी डा. विवेक लाल को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हूवर इंस्टीट्यूशन के विशिष्ट विजिटिंग फेलो के रूप में नामित किया गया है।

दुनिया का है सबसे प्रभावशाली थिंक टैंक

दुनिया के सबसे प्रभावशाली थिंक टैंक में से एक हूवर इंस्टीट्यूशन एक प्रमुख शोध केंद्र है। यह आर्थिक समृद्धि, राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतांत्रिक शासन को बढ़ावा देने वाली नीतिगत अवधारणाओं के लिए समर्पित है।

लाकहीड मार्टिन में काम चुके विवेक लाल

विवेक लाल जनरल एटामिक्स ग्लोबल कारपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उन्हें 2018 में अमेरिकी परिवहन मंत्रालय के प्रमुख सलाहकार पद पर नियुक्त किया गया था। हूवर इंस्टीट्यूशन ने बताया कि इससे पहले उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी रक्षा कंपनी लाकहीड मार्टिन में एयरोनाटिक्स रणनीति और व्यवसाय विकास विभाग में उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।

लाल ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र के लिए विशेष सलाहकार के रूप में ब्राडबैंड और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भी नीति निर्माण और उनके क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई। वह 2005 में शुरू किए गए यूएस-इंडिया एविएशन कोआपरेशन प्रोग्राम के संस्थापक सह-अध्यक्ष भी थे।