Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अमेरिका में भारतीय शख्स पर ट्रक ड्राइवर ने चलाई गोली, एक महीने पहले की थी शादी; अब घर में पसरा मातम

अमेरिका में भारतीय मूल के एक नवविवाहित शख्स की संदिग्ध रोड रेज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है ये शख्स आगरा का रहने वाला था और 29 जून को मैक्सिकन लड़की से शादी की थी। शख्स अपनी पत्नी के साथ कार से घर जा रहा था इस दौरान ट्रक ड्राइवर ने उस पर गोली चला दी।

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sun, 21 Jul 2024 03:02 PM (IST)
Hero Image
अमेरिका में भारतीय शख्स की मौत (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका से आए दिन गोलीबारी के मामले सामने रहते हैं। अब अमेरिका के इंडियाना राज्य से एक संदिग्ध रोड रेज घटना में 29 साल के भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।

नवविवाहित गेविन दासौर अपनी मैक्सिकन पत्नी के साथ घर जा रहे थे, इस दौरान इंडी शहर के दक्षिण-पूर्व की ओर एक चौराहे पर बहस के बाद आरोपी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

दो हफ्ते पहले की थी शादी 

दासौर आगरा के रहने वाले थे। गेविन दासौर ने  29 जून को विवियाना जमोरा से शादी की थी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दासौर को चौराहे पर अपनी कार से बाहर निकलते और पिकअप ट्रक के ड्राइवर पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद दासौर अपने हाथ में बंदूक से ट्रक के दरवाजे पर मुक्का मारता है। जवाब में पिकअप ट्रक का ड्राइवर उसे गोली मार देता है।

दासौर को गोली लगते ही अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़ित की विधवा विवियाना जमोरा ने पुलिस को बताया, 'जब उसका खून बह रहा था तो मैंने उसे पकड़ लिया और मैं एम्बुलेंस का इंतजार कर रही थी।'

शख्स ने क्यों चलाई गोली?

पुलिस ने इस घटना को संज्ञान में लिया है और इसके बाद उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए आरोपी ने आत्मरक्षा में ये काम किया होगा। पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया, 'आगे की जांच के बाद और मैरियन काउंटी अभियोजक के कार्यालय से परामर्श के बाद, उस व्यक्ति को रिहा कर दिया गया है।'

यह भी पढ़ें: Bangladesh में हिंसा से बिगड़ रहे हालात, भारतीयों की वापसी के लिए BSF ने संभाला मोर्चा; बॉर्डर पर जवान हाई अलर्ट पर

यह भी पढ़ें: Donald Trump: गोली लगने के बाद कैसे हैं डोनाल्ड ट्रंप? डॉक्टर ने घाव के बारे में बताई चौंकाने वाली जानकारी