Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Israel-Hamas War: इजरायली महिलाओं के साथ हमास के आतंकियों ने की दरिंदगी, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमलों के दौरान हमास द्वारा की गई यौन हिंसा की निंदा की। उन्होंने लोगों के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि हमास ने इजराइल हमले के दौरान महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। बॉस्टन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में क्रूरता की घटनाएं सामने आई हैं।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Wed, 06 Dec 2023 03:48 AM (IST)
Hero Image
Israel-Hamas War: इजरायली महिलाओं के साथ हमास के आतंकियों ने की दरिंदगी, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का बड़ा दावा (फोटो रायटर)

रायटर, बोस्टन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमलों के दौरान हमास द्वारा की गई यौन हिंसा की निंदा की। उन्होंने लोगों के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि हमास ने इजराइल हमले के दौरान महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने किया पीड़ितों के बयानों का जिक्र

समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजरायल पर हुए हमलों में जीवित बचे लोगों और गवाहों का हवाला देते हुए कहा कि दक्षिणी इजरायल पर 7 अक्टूबर को हुए हमले के दौरान महिलाओं के साथ बार-बार दुष्कर्म किया और शवों को क्षत-विक्षत भी किया।

महिलाओं के साथ किया गया दुष्कर्म- जो बाइडन

बॉस्टन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में क्रूरता की घटनाएं सामने आई हैं। महिलाओं के साथ बार-बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया और उनके शरीर को शरीर को क्षत-विक्षत किया गया। हमास के आतंकवादियों ने महिलाओं और लड़कियों को पहले दर्द दिया और उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।

राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों, सिविल सोसायटी और लोगों से हमास द्वारा किए गए यौन हिंसा की निंदा करने का आह्वान किया। बता दें कि इजरायल पुलिस यौन अपराधों की जांच कर रही है।

इजरायल के न्याय मंत्रालय का दावा

वहीं, इजरायल के न्याय मंत्रालय ने कहा कि पीड़ितों को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उनके साथ दुष्कर्म भी किया गया। उन्होंने कहा कि बाद में उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिनमें से कुछ पीड़ितों को जिंदा जला दिया गया। हालांकि, हमास ने इजरायल के आरोपों को खारिज किया है।

यह भी पढ़ें- संघर्षविराम खत्म अब युद्ध जारी, इजरायल की हमास को दो टूक- नहीं रुकेगा युद्ध; पूरी ताकत से गाजा में करेंगे हमला

इजराइल के हमलों में 16,248 लोग मारे गए

उल्लेखनीय है कि इजरायल और हमास के बीच एक सप्ताह तक युद्धविराम चला था। हालांकि, युद्धविराम के बाद इजरायल ने गाजा में हमास के खिलाफ कार्रवाई फिर से तेज कर दी है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इजराइल के हमलों में 16,248 लोग मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें- Deven Parekh: एक और भारतवंशी पर अमेरिकी राष्ट्रपति का भरोसा, बाइडन ने देवेन पारेख को दी अहम जिम्मेदारी