Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कमला हैरिस ने एक दिन में जुटाई 100 मिलियन डॉलर की राशि, द हिल की रिपोर्ट में दावा

अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने प्रचार अभियान के लिए एक दिन में 100 मिलियन डॉलर से अधिक की धनराशि जुटाई है। द हिल ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। हालांकि स्रोत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी। उनका सामना डोनाल्ड ट्रंप से होगा।

By Ajay Kumar Edited By: Ajay Kumar Updated: Tue, 23 Jul 2024 04:07 PM (IST)
Hero Image
अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस। ( फाइल फोटो)

रॉयटर्स, वाशिंगटन। जो बाइडन के दोबारा राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ने के एलान के बाद कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति की उम्मीदवार होंगी। इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के अभियान ने रविवार दोपहर से सोमवार शाम के बीच 100 मिलियन डॉलर से अधिक की राशि जुटाई।

द हिल ने मंगलवार को यह रिपोर्ट जारी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अभियान में 1.1 मिलियन से अधिक व्यक्तिगत दाताओं ने योगदान दिया। हालांकि द हिल ने अपनी रिपोर्ट में स्रोत का जिक्र नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: 'हर समय अमेरिकी लोगों के लिए लड़ते हैं', कमला हैरिस ने की जो बाइडन की प्रशंसा

कमला हैरिस को मिल रहा खूब समर्थन

डेमोक्रेटिक पार्टी में कमला हैरिस को खूब समर्थन मिल रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। जानकारी के मुताबिक सभी 50 राज्यों के पार्टी प्रमुख भी कमला के समर्थन में हैं। हालांकि नैंसी पेलोसी और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चुप्पी साध रखी है। वहीं बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने कमला हैरिस का खुलकर समर्थन किया है।

यह भी पढ़ें: जोश शापिरो, मार्क केली या रॉय कूपर...कमला हैरिस किसे चुनेंगी अपना उपराष्ट्रपति? संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट पर डाले नजर