Move to Jagran APP

भारत की मेजर राधिका सेन को मिलेगा यूएन का ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बताया 'रोल मॉडल'

कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन में सेवा देने वाली भारतीय महिला शांति सैनिक मेजर राधिका सेन को प्रतिष्ठित सैन्य जेंडर एडवोकेट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरस ने उन्हें सच्चा अगुआ और रोल मॉडल बताया है। 1993 में हिमाचल प्रदेश में जन्मीं मेजर राधिका आठ वर्ष पहले भारतीय सेना में शामिल हुई थीं। जानिए उनसे जुड़ी खास बातें।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Tue, 28 May 2024 07:02 PM (IST)
Hero Image
मेजर राधिका आठ वर्ष पहले भारतीय सेना में शामिल हुई थीं।
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र। कांगो में संयुक्त राष्ट्र मिशन में सेवा देने वाली भारतीय महिला शांति सैनिक मेजर राधिका सेन को प्रतिष्ठित सैन्य जेंडर एडवोकेट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरस ने उन्हें सच्चा अगुआ और रोल मॉडल बताया है।

1993 में हिमाचल प्रदेश में जन्मीं मेजर राधिका आठ वर्ष पहले भारतीय सेना में शामिल हुई थीं। बायोटेक इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद आईआईटी बॉम्बे से मास्टर डिग्री करने के दौरान उन्होंने शस्त्र बलों में शामिल होने का निर्णय लिया था।

कांगो में की गईं तैनात

मार्च 2023 में इंडियन रैपिड डिप्लायमेंट बटालियन के साथ कांगो में तैनात की गईं और अप्रैल 2024 में उनका कार्यकाल पूरा हो गया। इससे पहले मेजर सुमन गवानी को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया था। मेजर सुमन दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ काम किया था और 2019 में उन्हें यह सम्मान दिया गया था।

ये भी पढ़ें- Papua New Guinea Landslide: भूस्खलन प्रभावित पापुआ न्यू गिनी के लिए भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता का किया एलान