Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

US: दो महिलाओं की हत्या और वीडियो बनाने के जुर्म में आरोपी को 226 साल जेल की सजा, 2019 का है मामला

ब्रायन स्टीवन स्मिथ नाम के एक आरोपी को अलास्का सुपीरियर कोर्ट के जज केविन सैक्सबी ने बहुत कड़ी सजा सुनाई है। दरअसल स्मिथ पर दो महिलाओं की दर्दनाक हत्या करने के मामले में यह सजा सुनाई गई है। जज ने स्मिथ पर 226 साल जेल की सजा सुनाई है। स्मिथ ने न केवल महिलाओं की हत्या बल्कि उनका वीडियो भी रिकॉर्ड किया था।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Sat, 13 Jul 2024 12:52 PM (IST)
Hero Image
आरोपी को 226 साल जेल की सजा (Image: Representative)

एंकोरेज (अलास्का), एपी। अलास्का की दो मूल निवासी महिलाओं की हत्या करने और एक की यातनापूर्ण मौत का वीडियो बनाने वाले आरोपी ब्रायन स्टीवन स्मिथ को 226 साल जेल की सजा सुनाई गई। स्मिथ पर कैथलीन हेनरी और वेरोनिका अबुचुक की निर्मम हत्या के लिए 99-99 साल की सजा मिली है। दरअसल, वेरोनिका के परिजनों ने फरवरी 2019 में उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। बता दें आखिरी बार वेरोनिका को फरवरी 2019 में देखा गया था। 

जज केविन सैक्सबी ने सुनाई सजा

अलास्का सुपीरियर कोर्ट के जज केविन सैक्सबी ने स्मिथ को सजा सुनाई है। सजा सुनाते वक्त जज ने कहा कि 'दोनों के साथ बहुत ही बुरा व्यवहार किया गया।' स्मिथ ने कहा कि अन्य बचे 28 साल अन्य आरोपों जैसे यौन उत्पीड़न और सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के लिए आरोपी पर लगाए गए है। बता दें कि अलास्का में मृत्युदंड का प्रावधान नहीं है।

स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के मूल निवासी है जो सितंबर 2019 में एंकोरेज होटल में हेनरी को प्रताड़ित किया था। फरवरी में तीन सप्ताह की सुनवाई के बाद जूरी ने दो घंटे से भी कम समय तक विचार-विमर्श किया और स्मिथ को दोषी पाया। सजा सुनाए जाने के दौरा उसने कोई भावना नहीं दिखाई। 

2019 में किया गया था गिरफ्तार

स्मिथ को 2019 में गिरफ्तार किया गया था जब एक वैश्यावृत्ति ने उसके ट्रक से उसका सेलफोन चुरा लिया था। महिला को उसके फोन से हेनरी की यातना और हत्या की फुटेज मिले के। इन वीडियो को महिला ने तुरंत एक मेमोरी कार्ड पर कॉपी कर पुलिस को सौंप दिया था। स्मिथ ने भी हेनरी और अबुचुक की हत्या करना कबूल कर लिया था। 

यह भी पढ़ें: 'मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि...' पन्नू की हत्या की साजिश मामले में US ने भारत से की ये मांग

यह भी पढ़ें: अमेरिका में पुलिस की कार्रवाई में गोली लगने से भारतीय मूल के युवक की मौत, गिरफ्तार करने पहुंची थी टीम