Move to Jagran APP

मंगल ग्रह पर NASA का कमाल, क्यूरियोसिटी रोवर ने सुबह से शाम तक का टाइम लैप्स वीडियो किया कैप्चर; वैज्ञानिक भी हुए हैरान

नासा के मार्स क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर पूरे एक दिन टाइम लैप्स वीडियो कैप्चर किया और उसे धरती पर भेजा है। इस वीडियो में सुबह से लेकर शाम तक का समय कैद किया गया है। रोवर ने पूरे दिन की गतिविधि को टाइम लैप्स वीडियो में कैप्चर किया है। नासा ने इसे पांच अगस्त 2012 को मंगल ग्रह पर भेजा था।

By Jagran News Edited By: Devshanker Chovdhary Updated: Wed, 03 Jan 2024 08:22 PM (IST)
Hero Image
क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर पूरे एक दिन टाइम लैप्स वीडियो कैप्चर किया। (फोटो- क्यूरियोसिटी रोवर )
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। नासा के मार्स क्यूरियोसिटी रोवर ने हाल ही में एक कमाल का वीडियो कैप्चर किया है। इस वीडियो को देख नासा के वैज्ञानिक भी हैरान है। क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर पूरे एक दिन टाइम लैप्स वीडियो कैप्चर किया और उसे धरती पर भेजा।

क्यूरियोसिटी रोवर ने टाइम लैप्स वीडियो किया कैप्चर

क्यूरियोसिटी रोवर द्वारा कैप्चर किए गए वीडियो में सुबह से लेकर शाम तक का समय कैद किया गया है। वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि अंधेरा छंटते ही सुबह, दिन और रात हो जाती है। रोवर ने पूरे दिन की गतिविधि को टाइम लैप्स वीडियो में कैप्चर किया है। इसलिए ये कुछ सेकेंड्स में पूरे दिन का अनुभव बता देता है।

यह भी पढ़ेंः NASA ने साझा कि अंतरिक्ष के सौर ज्वाला की तस्वीर, बताया इसके कारण धरती के कई हिस्सों में दो घंटे तक रेडियो संचार रहा बंद

नवंबर में रोवर में आई थी खामी

बता दें कि नवंबर महीने में क्यूरियोसिटी रोवर में कुछ खामियां आई थी, जिसके बाद इसका संपर्क बंद हो गया था, लेकिन इसके जगने के साथ ही इसने शानदार तरीके से टाइम लैप्स वीडियो बनाकर धरती पर भेजा है।

रोवर ने धरतीवासियों के लिए भेजा खास संदेश

क्यूरियोसिटी रोवर ने बताया कि उसे एक अच्छा माहौल मिल गया है। उसने लिखा कि मंगल ग्रह पर मौसम और डस्ट के बारे में जानकारी जुटाने के लिए ये वीडियो बनाया है। साथ ही रोवर ने धरतीवासियों के लिए एक खास संदेश भी भेजा, उसने लिखा कि धरती पर खत्म होते वर्ष के साथ आप अपने आस-पास के चीजों के लिए समय निकालेंगे।

नासा ने 2012 में क्यूरियोसिटी रोवर को मंगल पर भेजा था

बता दें कि नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर अपने 4000 से अधिक दिन पूरे कर लिए हैं। नासा ने इसे पांच अगस्त, 2012 को मंगल ग्रह के गेल क्रेटर पर भेजा था। इसके जरिए मंगल ग्रह पर सूक्ष्मजीव जीवन की स्थितियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। कार की तरह दिखने वाला क्यूरियोसिटी रोवर धीरे-धीरे मंगल के 5 किलोमीटर ऊंचे माउंट शार्प के बेस पर आगे बढ़ रहा है।  

यह भी पढ़ेंः James Webb Telescope: जेम्स वेब टेलीस्कोप ने कैद की विस्फोट होते तारे की फोटो, NASA ने जारी की शानदार तस्वीरें