Move to Jagran APP

'अगर North Korea की सेना रूस में है तो हम...', अमेरिका ने तानशाह किम को दी खुली चेतावनी

यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस में उत्तर कोरिया की सेना को ट्रेनिंग दी जा रही है। आशंका है कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के साथ मिलकर उत्तर कोरिया की सेना लड़ सकती है। इन दावों पर अमेरिकी ने प्रतिक्रिया दी है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा कि अगर उत्तर कोरियाई सेना यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए तैनात होती है तो वो भी टारगेट बनेंगे।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Thu, 24 Oct 2024 12:30 PM (IST)
Hero Image
North Korean Army in Russia: अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी है।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
रॉयटर्स , वॉशिंगटन। North Korean Army in Russia। दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने पुष्टि की है कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध का समर्थन करने के लिए उत्तर कोरिया ने रूस में 1,500 विशेष ऑपरेशन बल भेजे हैं।

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि उनकी सरकार को खुफिया जानकारी मिली है कि 10 हजार उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूसी सेना में शामिल होने के लिए तैयार किया जा रहा है। दक्षिण कोरिया और यूक्रेन के इन दावों पर अमेरिका ने चिंता जाहिर की है।

'फिर उत्तर कोरिया की सेना भी बनेगी टारगेट'

23 अक्टूबर की शाम को वॉइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा,"अगर वो(उत्तर कोरियाई सेना) यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए तैनात होते हैं तो वो भी टारगेट बनेंगे। यूक्रेनी सेना उत्तर कोरियाई सैनिकों के खिलाफ उसी तरह से लड़ेगी जिस तरह से वे रूसी सैनिकों के खिलाफ लड़ रही है।"

किर्बी ने कहा कि अमेरिका इस मामले से गंभीरता से नजर बनाए हुए है। हमें अभी तक नहीं पता है कि ये सैनिक रूसी सेना के साथ मिलकर उत्तर कोरिया की सेना युद्ध करेगी या नहीं, लेकिन जो रिपोर्ट सामने आई है वो चिंताजनक है।

अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रहा रूस: अमेरिका

किर्बी ने आगे कहा कि उत्तर कोरियाई सेना के साथ रूस का सहयोग संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कई प्रस्तावों का उल्लंघन है। वहीं, उत्तर कोरिया से हथियार की खरीद और सैन्य हथियार प्रशिक्षण भी अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है। वहीं, अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने भी कहा था कि इस बात के सबूत हैं कि रूस में उत्तर कोरिया के सैनिक मौजूद हैं।

रूस ने उत्तर कोरिया का किया बचाव 

वहीं, उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के आरोपों का खंडन किया है। वहीं, रूस ने भी उत्तर कोरिया के सैन्य बलों की तैनाती की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, उसने उत्तर कोरिया के साथ अपने सैन्य सहयोग का बचाव किया।

रूस ने सोमवार को कहा कि उत्तर कोरिया के साथ हमारा सहयोग दक्षिण कोरिया की सुरक्षा हितों के विरुद्ध नहीं है। प्योंगयांग और मॉस्को उत्तर कोरिया की स्थापना के समय से ही सहयोगी हैं। मगर 2022 में यूक्रेन के साथ युद्ध ने और करीब ला दिया है।

यह भी पढ़ें: रूस पहुंचे उत्तर कोरिया के 1500 सैनिकों ने बढ़ाई टेंशन, दक्षिण कोरिया ने कहा- तत्काल वापस बुलाएं

यह भी पढ़ें: North Korea ने संविधान में किया बदलाव, दक्षिण कोरिया की बढ़ी टेंशन; पढ़ें तानाशाह Kim Jong Un ने क्या लिया एक्शन