Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'भारत और अमेरिका के बीच सैन्य संबंध मजबूत', सेना प्रमुख जनरल पांडे के US दौरे को लेकर पेंटागन का बयान

भारत और अमेरिका के बीच सैन्य संबंध को लेकर पेंटागन ने बयान जारी किया है। पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सैन्य संबंध बहुत अच्छे हैं। उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने पाकिस्तान में संपन्न हुए चुनाव को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेंटागन पाकिस्तान में चल रही गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

By Agency Edited By: Mohd Faisal Updated: Wed, 14 Feb 2024 06:02 AM (IST)
Hero Image
'भारत और अमेरिका के बीच सैन्य संबंध मजबूत', सेना प्रमुख जनरल पांडे के US दौरे को लेकर पेंटागन का बयान

एएनआई, वॉशिंगटन। भारत और अमेरिका के बीच सैन्य संबंध को लेकर पेंटागन ने बयान जारी किया है। पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सैन्य संबंध बहुत अच्छे हैं।

भारत-अमेरिका सैन्य संबंधों पर पेंटागन ने तोड़ी चुप्पी

सबरीना सिंह ने कहा कि भारत के साथ हमारे सैन्य संबंध अच्छे हैं। हम इस क्षेत्र में क्या हो रहा है, इसकी निगरानी जारी रखेंगे। रक्षा मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संबंधों के बारे में पेंटागन की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे 13 फरवरी से अमेरिका के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं।

'पाकिस्तान में चल रही गतिविधियों पर नजर रख रहा पेंटागन'

उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने पाकिस्तान में संपन्न हुए चुनाव को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेंटागन, पाकिस्तान में चल रही गतिविधियों पर नजर रख रहा है। पाकिस्तान में क्या हो रहा है, इसकी निगरानी की जा रही है।

जनरल रैंडी जॉर्ज से मुलाकात करेंगे जनरल मनोज पांडे

रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अपनी यात्रा के दौरान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, जनरल रैंडी जॉर्ज, अमेरिका के सेना प्रमुख और अन्य वरिष्ठ सैन्य नेताओं के साथ उच्च-स्तरीय चर्चा और बातचीत करेंगे।

यह भी पढ़ें- Pakistan: शहबाज होंगे पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री, नवाज शरीफ ने किया नामित; बेटी मरियम को बनाएंगे पंजाब का CM

यह भी पढ़ें- PM Modi in Dubai: अबू धाबी में दिखा पीएम मोदी का जलवा, भारतवंशियों ने लगाए 'मोदी-मोदी' के नारे; 10 प्वाइंट में जानें सबकुछ