Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अमेरिका में कार दुर्घटना में भारतीय महिला की मौत, न्यूयार्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने दी जानकारी

अमेरिकी के पेंसिल्वेनिया में कार दुर्घटना में 24 वर्षीय एक भारतीय महिला की मौत हो गई। न्यूयार्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि 21 मार्च को पेंसिल्वेनिया में एक दुखद कार दुर्घटना में अर्शिया जोशी की मौत हो गई। जोशी ने पिछले साल स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Mon, 25 Mar 2024 04:00 AM (IST)
Hero Image
अमेरिका में कार दुर्घटना में भारतीय की मौत।

पीटीआई, न्यूयार्क। अमेरिकी के पेंसिल्वेनिया में कार दुर्घटना में 24 वर्षीय एक भारतीय महिला की मौत हो गई। न्यूयार्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी।

पिछले साल पूरी की थी स्नातक की पढ़ाई

दूतावास ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि 21 मार्च को पेंसिल्वेनिया में एक दुखद कार दुर्घटना में अर्शिया जोशी की मौत हो गई। जोशी ने पिछले साल स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। दूतावास ने कहा कि वह जोशी के परिवार और स्थानीय समुदाय के नेताओं के संपर्क में है।

हर संभव सहायता का दिया भरोसा

दूतावास ने मृतक के बारे में अधिक जानकारी दिए बिना कहा कि जोशी के शव को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। गैर-लाभकारी संगठन 'टीम एड' जोशी के शव को स्वजन के पास दिल्ली भेजने में सहायता कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के गठबंधन ने अब तक नहीं किया कोई बड़ा कमाल, इस बार कितना असर दिखाएगी दोनों की जोड़ी?