Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

America: कैलिफोर्निया में सड़क का नाम भारतीय मूल के दिवंगत पुलिस अधिकारी पर रखा, गोलीबारी की हुईं थी शिकार

अमेरिका में साल 2018 में एक अवैध अप्रवासी ने 33 वर्षीय रोनिल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शहीद राष्ट्रीय नायक का सम्मान करने के लिए न्यूमैन में राजमार्ग 33 का यह खंड शनिवार को रोनिल सिंह को समर्पित किया गया।फिजी निवासी सिंह जुलाई 2011 में पुलिस बल में शामिल हुए थे। 26 दिसंबर 2018 को नशे में धुत एक वाहन चालक ने उन्हें गोली मार दी थी।

By AgencyEdited By: Babli KumariUpdated: Tue, 05 Sep 2023 04:14 PM (IST)
Hero Image
कैलिफोर्निया में सड़क का नाम भारतीय मूल के दिवंगत पुलिस अधिकारी पर रखा (फोटो -@JuanAlanisCA)

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक राजमार्ग के एक खंड का नाम भारतीय मूल के दिवंगत पुलिस अधिकारी रोनिल सिंह के नाम पर रखा गया है। 2018 में एक अवैध अप्रवासी ने 33 वर्षीय रोनिल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शहीद राष्ट्रीय नायक का सम्मान करने के लिए न्यूमैन में राजमार्ग 33 का यह खंड शनिवार को रोनिल सिंह को समर्पित किया गया।

राजमार्ग 33 और स्टुहर रोड पर 'कार्पोरल रोनिल सिंह मेमोरियल हाइवे' की घोषणा करने वाला संकेत चिह्न भी लगाया गया है। फिजी निवासी सिंह जुलाई 2011 में पुलिस बल में शामिल हुए थे। 26 दिसंबर 2018 को नशे में धुत एक वाहन चालक ने उन्हें गोली मार दी थी।

तीन दिन की तलाशी के बाद उनके हत्यारे पाउलो विर्जेन मेंडोजा को केर्न काउंटी में एक रिश्तेदार के घर से पकड़ा गया। उसे नवंबर 2020 में सिंह की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।सीनेटर अल्वाराडो गिल ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'न्यूमैन समुदाय ने दिवंगत कार्पोरल सिंह को दूसरों की सुरक्षा के लिए अपना जीवन दांव पर लगाने के समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया है। सिंह हमेशा एक नायक रहेंगे।'

यह भी पढ़ें- 90 मिनट में न्यूयॉर्क से पेरिस का सफर, ध्वनि से पांच गुना तेज होगी गति; अमेरिकी स्टार्टअप का सुपरसोनिक प्लान

यह भी पढ़ें- यूक्रेन युद्ध के लिए उत्तर कोरिया की मदद लेगा रूस, किम जोंग उन से मिलेंगे पुतिन; हथियार समझौते पर लगेगी मुहर