Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

संघर्ष विराम पर बोले बाइडन, अस्पताल पर बम बरसाकर कुछ Oxygen चाहते हैं पुतिन

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने महीनों से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ी घोषणा की है। राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में संघर्ष विराम का आदेश दिया। पुतीन के इस फैसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने तंज कसा है।

By AgencyEdited By: Piyush KumarUpdated: Fri, 06 Jan 2023 03:51 AM (IST)
Hero Image
रूस यूक्रेन युद्ध के अस्थायी संघर्ष विराम पर जो बाइडन ने राष्ट्रपति पुतीन पर तंज कसा है।

वाशिंगटन, एजेंसी। पिछले 11 महीने से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध पर दो दिनों का अस्थायी संघर्ष विराम लगने वाला है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में 6 से 7 जनवरी तक संघर्ष विराम का आदेश दिया। रूसी आध्यात्मिक नेता पैट्रिआर्क किरिल ने ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस को लेकर 6-7 जनवरी को यूक्रेन में संघर्ष विराम का अनुरोध किया था, जिसके बाद रूस में दो दिनों तक युद्ध को रोक देने का फैसला लिया गया। इस फैसले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्लादिमीर पुतिन पर तंज कसते हुए कहा कि अस्थायी संघर्ष विराम का आदेश देते हुए राष्ट्रपति पुतीन कुछ राहत भरी सांस लेना चाहते हैं।

संघर्ष विराम पर बाइडन ने पुतीन पर कसा तंज 

जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, 'पुतिन जो कुछ भी कहते हैं, मैं उसका जवाब देने से बचता हूं। हालांकि, पुतीन का यह फैसला मुझे दिलचस्प लगा। 25 दिसंबर को और नए साल के दौरान रूसी सेना अस्पतालों और चर्चों पर बमबारी करने के लिए तैयार थे। और अब वो संघर्ष विराम की बात कर रहे हैं।' बाइडन ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि वो संघर्ष विराम लगाकर कुछ ऑक्सीजन तलाश कर रहे हैं।'

यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्र से बाहर जाए रूसी सैनिक: माईखाइलो पोडोलीक

पुतिन द्वारा संघर्ष विराम की घोषणा के बाद, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के सलाहकार माईखाइलो पोडोलीक ने एक ट्वीट करते हुए कहा रूसी सेना को यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को छोड़ देना चाहिए और फिर 'अस्थायी युद्धविराम' की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूक्रेन किसी भी विदेशी क्षेत्र पर हमला नहीं करता है और नागरिकों को मारता है। Mykhailo Podolyak ने ट्वीट किया, सबसे पहली बात। यूक्रेन विदेशी क्षेत्र पर हमला नहीं करता है और नागरिकों को नहीं मारता है। जैसा कि रूस कर रहा है। रूस को यूक्रेन के क्षेत्रों को छोड़ना चाहिए, तभी इसे अस्थायी युद्धविराम माना जाएगा।

रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख ने संघर्ष विराम का किया था अनुरोध 

बता दें कि रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख ने इस सप्ताह के अंत में यूक्रेन में 36 घंटे के क्रिसमस संघर्ष विराम के लिए गुरुवार को आह्वान किया था, लेकिन उनकी अपील से लगभग 11 महीने पहले रूस के आक्रमण के साथ शुरू हुए युद्ध को रोकने में कोई सफलता मिलने की संभावना नहीं दिख रही थी। पैट्रिआर्क किरिल ने स्थानीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर से शनिवार मध्यरात्रि तक युद्धविराम का सुझाव दिया था।

यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध को लेकर की बड़ी घोषणा, संघर्ष विराम का दिया आदेश