Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shooting in Chicago: ट्रेन में चली धड़ाधड़ गोलियां, चार लोगों की मौत

अमेरिका में गोलीबारी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही। शिकागो में एक ट्रेन में कम से कम चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी की तुरंत बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। इस साल अमेरिका में कम से कम 378 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। पिछले महीने सिएटल में हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोग घायल हो गए थे।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 03 Sep 2024 03:54 AM (IST)
Hero Image
अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी की वजह से चार लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: एपी)

एएफपी, शिकागो। अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। शिकागो में एक ट्रेन में कम से कम चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी की तुरंत बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने जानकारी दी कि तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिए। वहीं, चौथे व्यक्ति को मेवुड स्थित लोयोला यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां बाद में उनकी भी मृत्यु हो गई।"

जुलाई में तीन लोगों की हुई थी मौत 

बता दें कि अमेरिका में गोलीबारी आम बात है। इस साल अमेरिका में कम से कम 378 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। पिछले महीने सिएटल में हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोग घायल हो गए थे। वहीं, जुलाई में फिलाडेल्फिया में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: US Shooting: ओहियो के वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग, हमलावर ने तीन लोगों को घायल कर खुद को मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस