Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

New York Flood: न्यूयार्क में हालात में सुधार, गवर्नर ने जलवायु परिवर्तन को बताया शहर में आई बाढ़ का कारण

न्यूयार्क की गवर्नर कैथी होचुल ने शनिवार को कहा कि शहर में शुक्रवार को हुई भारी वर्षा और बाढ़ जलवायु परिवर्तन का नतीजा है। उन्होंने इसे न्यू नार्मल करार दिया। राहत और बचाव कार्यों के लिए उन्होंने अधिकारियों की प्रतिक्रिया की सराहना की। इस बीच शनिवार को बाढ़ के हालात में सुधार हुआ है। बाढ़ का पानी घट रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Sun, 01 Oct 2023 05:00 AM (IST)
Hero Image
न्यूयार्क में आई बाढ़ में हो रही सुधार। (फोटो- एपी)

एपी, न्यूयार्क। न्यूयार्क की गवर्नर कैथी होचुल ने शनिवार को कहा कि शहर में शुक्रवार को हुई भारी वर्षा और बाढ़ जलवायु परिवर्तन का नतीजा है। उन्होंने इसे न्यू नार्मल करार दिया। राहत और बचाव कार्यों के लिए उन्होंने अधिकारियों की प्रतिक्रिया की सराहना की।

न्यूयार्क में बाढ़ के हालात में सुधार

इस बीच शनिवार को बाढ़ के हालात में सुधार हुआ है। बाढ़ का पानी घट रहा है। बेसमेंट से पानी को निकाला जा रहा है। राजमार्गों, सबवे और हवाईअड्डों पर यातायात फिर से शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ेंः USA: व्हाइट हाउस के 15 फेलो में भारतीय अमेरिकी कैंसर चिकित्सक कमल मेंघाराजानी हुई शामिल

शहर में अचानक आई बाढ़

बता दें कि शुक्रवार को हुई तेज वर्षा के बाद शहर में अचानक बाढ़ आ गई थी। इसके बाद आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि जान एफ. केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 8.65 इंच (21.97 सेंटीमीटर) से अधिक वर्षा हुई थी।

बाढ़ से यातायात प्रभावित

जानकारी के अनुसार, ब्रुकलिन के कुछ हिस्सों में 7.25 इंच (18.41 सेंटीमीटर) से अधिक बारिश हुई थी। कुछ सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया था। राजमार्गों पर वाहन चालक फंस गए। न्यूयार्क शहर का यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। सड़कें और हाईवे पानी में डूब गए थे।

यह भी पढ़ेंः New York में अचानक आइ बाढ़ में फंसे हजारों लोग, इमरजेंसी का एलान; सड़कों पर डूबी नजर आईं गाड़ियां