Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sunita Williams: 13 जून को वापस पृथ्वी पर था लौटना, लेकिन....अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर

सुनीता विलियम्स के 13 जून को पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद थी लेकिन स्टारलाइनर रॉकेट में लीकेज के कारण वे फंस गई हैं। बता दें कि सुनीता विलियम्स के साथ बुच विल्मोर 5 जून को स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष गए थे। दोनों को 13 जून तक वापस लौटना था लेकिन स्पेस स्टेशन में आई एक दिक्कत की वजह से वह लौट नहीं पाए हैं।

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Updated: Tue, 25 Jun 2024 07:47 PM (IST)
Hero Image
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर (Image: Reuters)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Sunita Williams: नासा के दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अभी भी अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पृथ्वी के चक्कर लगा रहे है। आसान शब्दों में कहे तो वह वहां फंसे हुए है। दरअसल, 13 जून तक दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर वापसी करनी थी, लेकिन दो हफ्ते बीत चुके है और अब तक वापस लौटने का कोई रास्ता नहीं निकल रहा है। 

बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से 5 जून को सुनीता और बुच अंतरिक्ष गए थे। हालांकि, पहले कई बार इस स्पेसक्राफ्ट के लॉन्च को टाला गया था। दरअसल, स्पेस स्टेशन की वापसी में हो रही देरी के पीछे स्टारलाइनर पर हिलियम गैस का लीकेज है। 

अंतरिक्ष यात्री अभी भी अंतरिक्ष में क्यों हैं?

इस देरी के पीछे बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में हीलियम लीक को माना जा रहा है। हालांकि, बोइंग और नासा के इंजीनियर इस समस्या को सुलझाने और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत से जुटे हुए हैं। 

क्या सुरक्षित लौट पाएंगे दोनों अतंरिक्ष यात्री?

नासा ने बताया है कि अंतरिक्ष यात्री विल्मोर और विलियम्स अंतरिक्ष स्टेशन से कभी भी अलग हो सकते है। जब भी उन्हें ऐसा लगेगा वह तुरंत पृथ्वी पर लौट सकते है। वह दोनों वहां फंसे हुए नहीं हैं। दोनों स्पेस स्टेशन में इसलिए है ताकि टीमों को प्रणोदन प्रणाली डेटा की समीक्षा करने का समय मिल सके।

सुनीता विलियम्स कौन हैं?

  • सुनीता विलियम्स नासा अंतरिक्ष यात्री और एक प्रतिष्ठित अमेरिकी नौसेना अधिकारी हैं।
  • स्टारलाइनर मिशन पर विल्मोर के साथ सह-पायलट के रूप में सुनिता को चुना गया है।
  • 1987 में, विलियम्स ने नौसेना में एक जूनियर कमीशन अधिकारी के रूप में अपना कैरियर शुरू किया।
  • 58 वर्षीय सुनीता ने इससे पहले अंतरिक्ष में 322 दिन बिताए हैं।
  • किसी महिला द्वारा अंतरिक्ष में सबसे ज़्यादा स्पेसवॉक का रिकॉर्ड बनाया है।
  • यह उनकी तीसरी अंतरिक्ष उड़ान है, इससे पहले वे 2006 और 2012 में अंतरिक्ष में गई थीं।

बुच विल्मोर कौन हैं?

  • बैरी बुच विल्मोर एक अनुभवी नासा अंतरिक्ष यात्री और पूर्व अमेरिकी नौसेना परीक्षण पायलट हैं।
  • नासा ने विल्मोर को साल 2000 में अपने अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चुना था।
  • बुच ने दो पूर्व अंतरिक्ष मिशनों में भाग लिया है, जिनमें से एक में 2009 में अंतरिक्ष शटल को आईएसएस तक ले जाना शामिल था।

यह भी पढ़ें: भारतवंशी सुनीता विलियम्स ने फिर रचा इतिहास, तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए भरी उड़ान; इस मामले में रिकॉर्ड बनाने वाली बनीं पहली महिला

यह भी पढ़ें: Sunita Williams: आखिरी वक्त पर सुनीता विलियम्स की टली अतंरिक्ष यात्रा, इस कारण लिया गया फैसला