Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tonga Reef Volcano: ज्वालामुखी विस्फोट के एक साल बाद शांत है टोंगा रीफ, आपदा से अभी भी नहीं उबरे लोग

Tonga Reef Volcano दक्षिण प्रशांत में पानी के नीचे एक ज्वालामुखी के बड़े पैमाने पर हुए विस्फोट को एक साल हो चुका है। लेकिन टोंगा का द्वीप राष्ट्र अभी भी अपने तटीय जल के नुकसान से निपट रहा है।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Mon, 16 Jan 2023 10:59 AM (IST)
Hero Image
Tonga Reef Volcano: ज्वालामुखी विस्फोट के एक साल बाद शांत है टोंगा रीफ, आपदा से अभी भी नहीं उबरे लोग

वॉशिंगटन, एजेंसी। दक्षिण प्रशांत में पानी के नीचे एक ज्वालामुखी के बड़े पैमाने पर हुए विस्फोट को एक साल हो चुका है। लेकिन, टोंगा का द्वीप राष्ट्र अभी भी अपने तटीय जल के नुकसान से निपट रहा है। जब हंगा-टोंगा-हंगा हापाई में धमाका हुआ, तो इसने दुनिया भर में कहर बरपा दिया था।

पानी और राख का ढेर किसी भी अन्य ज्वालामुखी विस्फोट की तुलना में रिकॉर्ड बनाते हुए वातावरण में अधिक ऊंचाई तक गया। इसके साथ ही इस ज्वालामुखी विस्फोट ने सूनामी लहरों को ट्रिगर किया, जो फिजी के दक्षिण पूर्व में स्थित द्वीपसमूह में तेजी से फैल गईं। मूंगे की चट्टानें मलबे में बदल गईं और कई मछलियां मर गईं या पलायन कर गईं।

आपदा के बाद लोगों की स्थिति हुई खराब

साल 2019 विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आपदा ने टोंगन के लोगों के लिए स्थिति को और खराब कर दिया। उनमें से 80% से अधिक आबादी पहले से ही रीफ मछली पकड़ने पर निर्भर थी। विस्फोट के बाद टोंगन सरकार ने कहा कि वह इसकी रिकवरी के लिए 24 करोड़ डॉलर की मांग करेगी, जिसमें खाद्य सुरक्षा में सुधार भी शामिल है।

Nepal Plane Crash: 'दुर्घटनास्थल से किसी को जीवित नहीं निकाला गया', नेपाल आर्मी ने जारी किया बयान

विश्व बैंक ने दिए 80 लाख डॉलर

घटना के तुरंत बाद विश्व बैंक ने 80 लाख डॉलर प्रदान किए। टोंगा के मत्स्य मंत्रालय के विज्ञान प्रभाग के प्रमुख पोसी नगालुफे ने कहा, "रिकवरी प्लान के लिए हम तटीय समुदायों के साथ छोटे पैमाने की मत्स्य पालन से जुड़े खर्च को कवर करने के लिए पैसों का इंतजार कर रहे हैं।" साइलेंट रीफ्स (SILENT REEFS) टोंगन क्षेत्र का विशाल इलाका महासागर है। इसका विशेष आर्थिक क्षेत्र लगभग 700,000 वर्ग किलोमीटर पानी में फैला हुआ है।

मछली पालन के उद्योग को बड़ा नुकसान

व्यावसायिक मत्स्य पालन राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में केवल 2.3% का योगदान देता है। मगर, टोंगन के लोगों के खाने का मुख्य भाग यही है, लिहाजा मछली पकड़ने को महत्वपूर्ण माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने नवंबर की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि विस्फोट से देश के मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र में लगभग 74 लाख डॉलर का नुकसान हुआ है। टोंगा की लगभग 50 करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए यह एक महत्वपूर्ण संख्या है।

Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे में 5 भारतीयों समेत 68 की मौत, पीएम कमल दहल ने बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक

छोटे पैमाने के करीब आधे जहाज तबाह

नुकसान बड़े पैमाने पर मछली पकड़ने के जहाजों के क्षतिग्रस्त होने के कारण हुआ था। इसमें छोटे पैमाने के मछली पालन के काम में लगे लगभग आधे जहाजों को नुकसान हुआ थे। हालांकि, कुछ कॉमर्शियल जहाज भी प्रभावित हुए थे। टोंगन सरकार लोगों के निर्वाह के लिए मछली पकड़ने पर बारीकी से नजर नहीं रखती है। इसलिए मछली की फसल पर विस्फोट के प्रभाव का अनुमान लगाना मुश्किल है।

London Heathrow Airport: ब्रिटेन के हीथ्रो हवाईअड्डे पर मिले यूरेनियम के सिलसिले में एक गिरफ्तार