Move to Jagran APP

US: 'लोकतंत्र को खतरे में डाल सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप', कैपिटल हिंसा के तीन साल पूरा होने पर बाइडन का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पेन्सिलवेनिया में साल के अपने पहले अभियान भाषण के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ट्रंप लोकतंत्र को खतरे में डाल सकते हैं। ट्रंप का चुनाव अभियान भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय अतीत पर ध्यान केंद्रित करने वाला है।बाइडन ने चेतावनी देते हुए कहा कि ट्रंप का पुनर्निर्वाचन अमेरिकी लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा करेगा।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Sat, 06 Jan 2024 03:54 PM (IST)
Hero Image
कैपिटल हिंसा के तीन साल पूरा होने पर बाइडन का ट्रंप पर आरोप ( Image: Jagran)

एएनआई, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पेन्सिलवेनिया में साल के अपने पहले अभियान भाषण के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। इसके लिए उन्होंने छह जनवरी को कैपिटल हिंसा के तीन साल पूरा होने वाले दिन को चुना। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप लोकतंत्र को खतरे में डाल सकते हैं।

ट्रंप का चुनाव अभियान भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय अतीत पर ध्यान केंद्रित करने वाला है। बाइडन ने चेतावनी देते हुए कहा कि कि ट्रंप का पुनर्निर्वाचन अमेरिकी लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा करेगा।

डोनाल्ड ट्रंप का अभियान खुद के बारे में

वर्तमान समय में सबसे जरूरी सवाल अमेरिकियों द्वारा लोकतंत्र को महत्व देना है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का अभियान खुद के बारे में है, अमेरिका के बारे में नहीं। आप के बारे में नहीं। ट्रंप का अभियान भविष्य से नहीं, बल्कि अतीत से ग्रस्त है। वह हमारे लोकतंत्र का बलिदान करने और खुद को सत्ता में रखने के लिए तैयार हैं।

बाइडन ने कैपिटल हिंसा की याद दिलाते हुए कहा कि तीन साल पहले हमने अमेरिका को लगभग खो दिया था। हमारे इतिहास में पहली बार, विद्रोही अमेरिका में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को रोकने के लिए आए। खिड़कियां तोड़ी गईं, दरवाजे तोड़े गए और पुलिस पर हमला बोला गया। बाहर भीड़ नारे लगा रही थी, 'माइक पेंस को फांसी दो। उन्होंने स्पीकर पेलोसी की तलाश भी की थी। उन्होंने कहा कि छह जनवरी 2021 को ट्रंप ने सच्चाई और लोकतंत्र को त्याग दिया था।

ट्रंप ने दिया जवाब

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने हमले का जवाब देते हुए बाइडन पर डर फैलाने का आरोप लगाया और दावा किया कि बाइडन लोकतंत्र के मुद्दे पर उन पर हमला कर रहे थे, क्योंकि वह अन्य मामलों पर नहीं चल सकते। उन्होंने कहा कि जो बाइडन का रिकार्ड कमजोरी, अक्षमता, भ्रष्टाचार और विफलता की एक अटूट श्रृंखला है।

यह भी पढ़ें: Boeing Plane: 16000 फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट का दरवाजा खुलने के बाद एक्शन में अलास्का एयरलाइंस, बोइंग विमानों पर लगाई रोक

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में चुनाव से पहले भड़की हिंसा, कई मतदान केंद्रों पर आगजनी; स्कूलों में भी लगाई आग